न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप 2023: क्रिकेट इतिहास में याद रखा जाएगा 19 नवम्बर का दिन, ICC ने की खास तैयारियाँ, फिर मनाई जाएगी दीपावली

इस विश्व कप फाइनल मैच में जहाँ बल्ले और गेंद का जबरदस्त संघर्ष दर्शकों को देखने को मिलेगा वहीं दूसरी ओर कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे, जिसकी शुरुआत मैच शुरू होने से पहले ही हो जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 5:35:47

विश्व कप 2023: क्रिकेट इतिहास में याद रखा जाएगा 19 नवम्बर का दिन, ICC ने की खास तैयारियाँ, फिर मनाई जाएगी दीपावली

अहमदाबाद। एक दिवसीय विश्व कप 2023 का फाइनल कल अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए ICC ने कुछ विशेष तैयारियाँ की हैं, जिनके चलते 19 नवम्बर 2023 के दिन को विश्व कप क्रिकेट इतिहास में दर्ज किया जाएगा। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बार के फाइनल मैच को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस विश्व कप फाइनल मैच में जहाँ बल्ले और गेंद का जबरदस्त संघर्ष दर्शकों को देखने को मिलेगा वहीं दूसरी ओर कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे, जिसकी शुरुआत मैच शुरू होने से पहले ही हो जाएगी। इस मैच के दौरान मैदान पर लाखों दर्शकों के साथ राजनीति, क्रिकेट, बॉलीवुड, कारोबारी घरों की कई खास हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। आइए डालते हैं एक नजर उन तैयारियों पर जिनके बूते इस दिन को खास बनाया जाएगा—

पीएम मोदी समेत 1.32 लाख दर्शक होंगे मौजूद

—भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

—इस मैच के दौरान मुख्य अतिथि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स होंगे।

—मैच के दौरान भारत को पहला और दूसरा विश्व कप खिताब दिलाने वाले कप्तान कपिल देव और महेन्द्र सिंह धोनी को भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। यह दोनों पूर्व कप्तान मैदान पर उपस्थित होकर टीम इंडिया की हौंसला अफजाई करेंगे।

—ऑस्ट्रेलिया को पांच वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, रिकी पोटिंग और माइकल क्लार्क को भी ICC ने आमंत्रित किया और यह पाँचों कप्तान भी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए अपनी टीम का हौंसला बढ़ाएंगे।

—इनके अलावा देश के लोकप्रिय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के भी मौजूद रहने की संभावना है।

—सिनेमा जगत की कई नामचीन हस्तियाँ इस दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी।

—इन सभी खास हस्तियों के अलावा कुल 1.32 लाख दर्शक भी इस मैच को देखने के लिए मैदान पर आएंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि दर्शकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

फाइनल मैच में होने वाले खास आयोजन

—इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय एयरफोर्स मैदान के ऊपर एक खास एयर शो करेगी, जिसके लिए एयरफोर्स ने अभ्यास भी किया है।

—1:30 बजे टॉस होने के बाद 15-20 मिनट के लिए सूर्यकिरण इंडियन एयरफोर्स शो किया जाएगा।

—मैच के बाद पहले ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोक स्टूडियो के लोकप्रिय सिंगर आदित्य गढ़वी का परफॉरमेंस होगा।

—मिड इनिंग ब्रेक में और भी शानदार इवेंट होगा। इस दौरान सिने संगीतकार प्रीतम, सिंगर जोनिता गांधी, नक्श अज़िज़, अक्श जोशी, तुषार जोशी, और अमित मिश्रा अपने गानों से 1.3 लाख लोगों का मनोरंजन करेंगे।

—इस आयोजन के दौरान मुंबई से करीब 500 डांसर्स के आने की उम्मीद है।

—दूसरी पारी की इनिंग ब्रेक के दौरान मैदान में बैठे लाखों दर्शकों का लेज़र और लाइट शो के द्वारा मनोरंजन किया जाएगा।

—इस दौरान बीसीसीआई ने एक खास कार्यक्रम की भी योजना बनाई है, जिसमें वह 1975 से लेकर 2019 तक विश्व कप जीतने वाले सभी कप्तानों को सम्मानित करेगा।

—विश्व कप जीतने वाले सभी कप्तानों के उन विनिंग मूमेंट्स को रील के माध्यम से मैदान पर मौजूद बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

—इसके अलावा बीसीसीआई सभी कप्तानों को एक खास ब्लेज़र भेंट करेगा, जो वर्ल्ड कप 2023 का प्रतीक होगा।

—इन सभी कार्यक्रमों के बाद अंत में मैच खत्म होने के बाद मैदान के ऊपर एक शानदार आतिशबाजी का नज़ारा भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।

इन सभी खास कार्यक्रम, वर्ल्ड कप जीतने वाले सभी पूर्व कप्तान, प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री, बॉलीवुड स्टार्स समेत 1.30 लाख दर्शकों की मौजदूगी में इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच काफी यादगार होने वाला है। ऐसे में अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीत लिया है, तो भारतीय दर्शकों की खुशी में चार चांद लग जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत