न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: बांग्लादेश को 137 रन के बड़े अंतर से हरा इंग्लैंड ने दर्ज की जीत, नेट रनरेट सुधारने में मिलेगी मदद

इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज डेविड मलान और पूर्व कप्तान जो रूट की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से बांग्लादेश के सामने 365 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 8:00:57

World Cup 2023: बांग्लादेश को 137 रन के बड़े अंतर से हरा इंग्लैंड ने दर्ज की जीत, नेट रनरेट सुधारने में मिलेगी मदद

धर्मशाला। वर्ल्ड कप 2023 का 7वां मुक़ाबला गत चैम्पियन इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला गया। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदते हुए 137 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज़ की है। वर्ल्ड कप 2023 पहले मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड का यह शानदार कमबैक है और यह बड़ी जीत उनके नेट रनरेट को ठीक करने में मदद करेगी।

इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज डेविड मलान और पूर्व कप्तान जो रूट की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से बांग्लादेश के सामने 365 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश की टीम सलामी बल्लेबाज लिटन दास और मुशफिकुर रहीम के अर्धशतकों के बावजूद कुछ खास नहीं कर पाई और 48.2 ओवर में 227 रन बनाकर ढेर हो गई।

लिटन दास ने 66 गेंद में सात चौके और दो सिक्स की मदद से 76 रन की पारी खेली। वहीं मुशफिकुर रहीम ने 64 गेंद पर चार चौके की मदद से 51 रन बनाए। इन दोनों के अलावा तौहीद हिरदॉय ने 61 गेंद पर 39 रन बनाए। बाकी अन्य कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। उनके अलावा क्रिस वोक्स ने दो, लियम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, मार्क वुड और सैम करन ने एक- एक विकेट लिए।

इससे पहले इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 364 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने शतक लगाया। मलान ने 107 गेंद पर 16 चौके और 5 सिक्स की मदद से 140 रनों की पारी खेली। वहीं जो रूट ने 68 गेंद पर एक सिक्स और 8 चौके की मदद से 82 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा विकेट कीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भी अर्धशतक लगाया। बेयरस्टो ने 59 गेंद पर 8 चौके की मदद से 52 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने 8 ओवर में 71 रन देकर चार विकेट झटके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत