न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: ट्रेविस हेड और वॉर्नर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 50 ओवर नहीं खेल पाया आस्ट्रेलिया, NZ को मिला 389 का लक्ष्य

डेविड वॉर्नर ने 65 गेंद पर छह सिक्स और पांच चौके की मदद से 81 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के 117 गेंद में 175 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 3:44:19

World Cup 2023: ट्रेविस हेड और वॉर्नर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 50 ओवर नहीं खेल पाया आस्ट्रेलिया, NZ को मिला 389 का लक्ष्य

धर्मशाला। वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से न्यूजीलैंड के सामने 389 रन का टार्गेट रखा है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम जोरदार शुरुआत के बावजूद 49.2 ओवर में 388 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए चोट के बाद वापसी कर रहे ट्रेविस हेड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। हेड ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए मात्र 59 गेंद पर शतक जड़ दिया। हेड ने 67 गेंद में 10 चौके और सात सिक्स की मदद से 109 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का चौथा शतक था।

वहीं डेविड वॉर्नर ने 65 गेंद पर छह सिक्स और पांच चौके की मदद से 81 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के 117 गेंद में 175 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। इन दोनों की बल्लेबाजी देख ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया कम से कम 450 रन बनाएगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया का मिडिल ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए।

इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के अलावा पिछले मैच में रिकॉर्ड शतक लगाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंद में पांच चौके और दो सिक्स की मदद से 41 रन बनाए। इनके अलावा मिचेल मार्श ने 51 गेंद पर 36 रन, स्टीव स्मिथ 17 गेंद में 18 रन, जोस इंग्लिश ने 38 गेंद पर 38 रन, कप्तान पैट कमिंस ने 14 गेंद पर 37 रन और मार्नस लाबुशेन 26 गेंद पर 18 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और ग्लेन फिलिप्स को तीन-तीन विकेट मिले। उनके अलावा मिचेल सैंटनर ने दो, मैट हेनरी और जिमी नीशम ने एक - एक विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत