न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023 : टॉस जीतने के बाद भारत ने चुनी फील्डिंग, रोहित ने बताया कारण

भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 2:45:27

World Cup 2023 : टॉस जीतने के बाद भारत ने चुनी फील्डिंग, रोहित ने बताया कारण

अहमदाबाद। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान महामुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया है। स्टार ओपनर शुभमन गिल की वापसी हो गई है। वह डेंगू के पीड़ित होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे। गिल का यह वनडे वर्ल्ड कप डेब्यू मैच है। वहीं, पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीम तीसरी बार टूर्नामेंट में मैदान पर उतरी हैं। भारत ने अपने शुरुआती दो मैच में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया। पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को मात दी। भारत और पाकिस्तान का वनडे वर्ल्ड कप में कुल 7 बार आमना-सामना हुआ है। भारत ने हर बार पाकिस्तान को धूल चटाई। भारत की नजर अब आठवीं जीत पर होगी।

भारतीय प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव

पाकिस्तान के खिलाफ इस लीग मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव इशान किशन के रूप में किया गया जबकि शार्दुल ठाकुर को टीम में बनाए रखा गया। कहा जा रहा था कि शायद मो. शमी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है, लेकिन शायद भारतीय टीम मैनेजमेंट बैटिंग में गहराई चाहती थी और शार्दुल को टीम में बनाए रखा गया।

गिल को वापस चाहते थे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता और यहां का माहौल शानदार है। निश्चित रूप से हममें से बहुत सारे लोग वास्तव में कुछ असाधारण अनुभव करने जा रहे है। अहमदाबाद का ट्रैक काफी अच्छा है और टीम में हम ज्यादा बदलाव नहीं कर रहे हैं। रात में ओस की वजह से हम पहले गेंदबाजी करना चाहते है। हम अपना बेस्ट देना चाहते हैं और इस तरह से टूर्नामेंट में टीम के माहौल का आरामदायक बनाए रखना सबसे अहम है। इशान कि जगह टीम में गिल की वापसी हुई है और इशान का बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे उनके लिए अच्छा नहीं लग कहा क्योंकि जरूरत के वक्त उन्होंने टीम का साथ दिया। गिल पिछले एक साल में हमारे लिए विशेष खिलाड़ी रहे हैं और खासकर इस मैदान पर हम उन्हें टीम में वापस चाहते थे।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस राऊफ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत