न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025 में 14 साल का ये खिलाड़ी सब पर पड़ा भारी, इस मामले में बना नंबर 1

आईपीएल 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको चौंकाया, बना सबसे तेज शतक और टॉप स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 10:18:00

IPL 2025 में 14 साल का ये खिलाड़ी सब पर पड़ा भारी, इस मामले में बना नंबर 1

IPL 2025 में भले ही राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया हो, लेकिन उनकी टीम का 14 साल का युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पूरे टूर्नामेंट में सबकी निगाहों में छाया रहा। अपनी दमदार बल्लेबाज़ी और विस्फोटक अंदाज़ से वैभव ने क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने केवल 15 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेली। खास बात ये रही कि इस पारी में उन्होंने एक भी रन दौड़कर नहीं बनाया – सारे रन सिर्फ चौकों और छक्कों से आए। इस प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी एक खास रिकॉर्ड में नंबर 1 की पोजीशन पर पहुंच गए, जहां उन्होंने निकोलस पूरन और टिम डेविड जैसे नामचीन बल्लेबाज़ों को भी पीछे छोड़ दिया।

IPL 2025 में स्ट्राइक रेट के मामले में नंबर 1

कम से कम 50 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट IPL 2025 में सबसे ऊंचा है। उन्होंने 219.10 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन हैं जिनका स्ट्राइक रेट 200.98 है, वहीं टिम डेविड का 193.75 और प्रियांश आर्य का स्ट्राइक रेट 190.37 रहा है।

IPL 2025 में वैभव का अब तक का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 6 मुकाबले खेले हैं और 219.10 की स्ट्राइक रेट से कुल 195 रन बनाए हैं। इनमें से 166 रन उन्होंने सिर्फ चौकों और छक्कों के जरिए बनाए – यानी लगभग 85% रन बाउंड्री से आए हैं। यह आंकड़ा उनकी बेखौफ बैटिंग स्टाइल और पावरफुल हिटिंग का सबूत है।

तेज़ शतक से रचा इतिहास

28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस पारी में 7 चौके और 11 छक्के लगाए और 265.78 की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज़ का सबसे तेज़ शतक है और साथ ही टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो गया है।

अभी सीखने को बहुत कुछ बाकी: दिग्गजों की राय

हालांकि उनकी आक्रामक बैटिंग को लेकर प्रशंसा हो रही है, लेकिन क्रिकेट के दिग्गजों का मानना है कि वैभव को अब भी काफी कुछ सीखने की ज़रूरत है। सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया कि अगले सीजन तक उन्हें और अनुभव लेना चाहिए क्योंकि गेंदबाज अब उनके खिलाफ योजनाएं बना रहे हैं। बिहार के समस्तीपुर से ताल्लुक रखने वाले वैभव ने बहुत ही कम उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 मैच में शतक बनाकर अपने टैलेंट की झलक पहले ही दे दी थी। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में मेगा ऑक्शन के दौरान खरीदा और वे आईपीएल इतिहास में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत