न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूएस ओपन : एम्मा रादुकानू ने खिताब जीत रचा इतिहास, आज जोकोविक बना सकते हैं यह रिकॉर्ड

ब्रिटेन की 18 साल की एम्मा रादुकानू ने साल का चौथा व अंतिम ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन का खिताब जीत लिया है। एम्मा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Sep 2021 2:08:42

यूएस ओपन : एम्मा रादुकानू ने खिताब जीत रचा इतिहास, आज जोकोविक बना सकते हैं यह रिकॉर्ड

ब्रिटेन की 18 साल की एम्मा रादुकानू ने साल का चौथा व अंतिम ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन का खिताब जीत लिया है। एम्मा ने शनिवार रात खेले गए फाइनल में कनाडा की 19 साल की लेलाह फर्नांडिस को 6-4, 6-3 से हराया। एम्मा 44 साल बाद कोई ग्रैंडस्लैम जीतने वाली पहली ब्रिटिश खिलाड़ी हैं। उनसे पहले वर्ष 1977 में वर्जीनिया वेड ने विंबलडन में खिताब जीता था। रादुकानू वर्ष 2004 में विंबलडन में रूस की मारिया शारापोवा (17 साल) के बाद महिला वर्ग में खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी हैं।

उल्लेखनीय है कि यूएस ओपन में 23 ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने हिस्सा नहीं लिया। रादुकानू यूएस ओपन के डेब्यू पर ही खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। साथ ही उनसे पहले डेब्यू पर पाम श्राइवर (1978), वीनस विलियम्स (1997) और बियांका आंद्रेस्कु (2019) फाइनल तक पहुंची थीं।

us open,emma raducanu,leylah fernandez,american open,grand slam tennis tournament,novak djokovic,sports news in hindi

दूसरा ही ग्रैंडस्लैम खेल रहीं रादुकानू ने नहीं गंवाया एक भी सेट

वर्ष 1975 में वर्ल्ड रैंकिंग शुरू होने के बाद यह सिर्फ दूसरा मौका है जब 100 से ऊपर रैंकिंग वाली कोई महिला खिलाड़ी फाइनल में पहुंची हैं। रादुकानू की रैंकिंग 150 थी, जबकि लेलाह 73वें नंबर पर थीं। रादुकानू से पहले वर्ष 2009 में बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स चैंपियन बनी थीं। दूसरा ही ग्रैंडस्लैम खेल रहीं रादुकानू ने सभी 20 सेट जीते। इसमें क्वालिफाइंग दौर के तीन और मुख्य ड्रॉ के छह मैच शामिल हैं। रादुकानू 2016 में एंजेलिक कर्बर के बाद से एक भी सेट गंवाए बिना फाइनल में जगह बनाने वाली पहली महिला हैं। वर्ष 1999 के बाद यह पहला मौका था, जब फाइनल खेलने वाली दोनों खिलाड़ी टीनएजर्स थीं।

us open,emma raducanu,leylah fernandez,american open,grand slam tennis tournament,novak djokovic,sports news in hindi

जोकोविक के पास करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने का मौका

रविवार को सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविक और रूस के डेनियल मेदवेदेव के बीच यूएस ओपन के पुरुष एकल वर्ग का फाइनल खेला जाएगा। जोकोविक दुनिया के नं.1 और मेदवेदेव नं.2 खिलाड़ी हैं। जोकोविक ने सेमीफाइनल में टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। वे कैलेंडर ग्रैंडस्लैम से केवल एक जीत दूर हैं।

वर्ष 1962 और 1969 में पुरुष वर्ग में रॉड लीवर तथा 1988 में महिला वर्ग में स्टेफी ग्राफ ने साल के चारों ग्रैंडस्लैम जीते थे। अगर जोकोविक खिताब जीत लेते हैं तो यह उनका रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम होगा। वे अभी 20 खिताब के साथ रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी पर हैं। जोकोविक ने फरवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन, जून में फ्रेंच ओपन और जुलाई में विम्बलडन जीता था। 34 वर्षीय जोकोविक का कुल 31वां ग्रैंडस्लैम और यूएस ओपन में 9वां फाइनल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?