Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : सेमीफाइनल में हारे बजरंग पूनिया, अब कांस्य का मुकाबला खेलेंगे, 20 किमी रेस में...

टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में भारत के लिए स्वर्ण पदक की आखिरी उम्मीद बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में हार गए। अब वे शनिवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 4:34:43

Tokyo Olympic : सेमीफाइनल में हारे बजरंग पूनिया, अब कांस्य का मुकाबला खेलेंगे, 20 किमी रेस में...

टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में भारत के लिए स्वर्ण पदक की आखिरी उम्मीद बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में हार गए। अब वे शनिवार को कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगे। 65 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में बजरंग को अजरबैजान के हाजी एलियेव ने शिकस्त दी। एलियेव तीन बार के विश्व चैम्पियन और रियो ओलंपिक के कांस्य विजेता हैं। हाजी ने बजरंग पर 12-5 से जीत हासिल की। भारत टोक्यो में कुश्ती में एक पदक जीत चुका है। रवि दहिया ने रजत पदक अपने नाम किया था। यह लगातार चौथा ओलंपिक है जब भारत कुश्ती में पदक जीतने में सफल रहा। सुशील कुमार ने 2008 व 2012 में, योगेश्वर दत्त ने 2012 और साक्षी मलिक ने 2016 में पदक जीता था।
पहले पीरियड में ही पिछड़ गए भारतीय पहलवान बजरंग

आज खेले गए सेमीफाइनल के पहले पीरियड में ही बजरंग 1-4 से पिछड़ गए थे। दूसरे पीरियड में हाजी ने बजरंग का मशहूर फितले दांव उन्हीं पर लगा दिया और अंक बटोर लिए। बजरंग अब 1-7 से पीछे थे। बजरंग ने फिर 2 अंक जुटाए, लेकिन हाजी ने हाथों-हाथ ही 2 अंक और लेकर उनकी वापसी की उम्मीद खत्म कर दी। आखिरी पलों में बजरंग ने 2 अंक लिए, लेकिन हाजी भी 2 अंक बटोर ले गए। बजरंग 5-11 से पीछे हो गए थे। आखिरी पलों में बजरंग के कोच ने हाजी के दांव को चुनौती दी, लेकिन वह खारिज हो गई।


20 किमी चाल में इन दो महिलाओं ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

महिलाओं की 20 किमी चाल में दो भारतीय एथलीटों ने हिस्सा लिया। प्रियंका गोस्वामी 1:32:36 घंटे की टाइमिंग के साथ 17वें और भावना जाट 1:37:38 घंटे में रेस पूरी कर 32वीं पोजिशन पर रहीं। 25 वर्षीय प्रियंका का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटा 28 मिनट और 45 सैकंड है जो उन्होंने फरवरी में नेशनल ओपन पैदल चाल चैम्पियनिशप के दौरान दिखाया था। स्पर्धा हालांकि काफी गर्मी और उमस भरी परिस्थितियों में संपन्न हुई।

प्रियंका शुरू में आगे चल रहे खिलाड़ियों में शामिल थी बल्कि आठ किलोमीटर तक दूरी तय करने के बाद वे सबसे आगे थीं लेकिन धीरे-धीरे वे खिसकती चली गईं। भावना आगे चल रही खिलाड़ियों के साथ रफ्तार बरकरार नहीं रख सकीं और शुरू से ही पीछे चल रही थीं। 25 वर्षीय भावना का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटा 29 मिनट 54 सैकंड का है। इटली की एंतोनेला पामिसानो ने एक घंटे 29 मिनट 12 सैकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। कोलंबिया की सांड्रा लोरेना अरेनास ने रजत और चीन की होंग लियू ने कांस्य हासिल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात; अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू
भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात; अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू
पांच दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों धातुएं 2% से ज्यादा चढ़ीं
पांच दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों धातुएं 2% से ज्यादा चढ़ीं
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
पटना में खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, 187 यात्रियों को लेकर लखनऊ में उतरा विमान
पटना में खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, 187 यात्रियों को लेकर लखनऊ में उतरा विमान
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology