Police originally painted former Test cricketer Stuart MacGill as an innocent victim in an alleged kidnapping, but now they have charged him over a $330,000 cocaine deal in his North Shore restaurant. @SophieUpcroft #9News
मैकगिल ने अप्रैल 2021 में एक शिकायत दर्ज करने के बाद सुर्खियां बटोरीं, जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका अपहरण किया गया। इस क्रिकेटर ने खुलासा किया था कि उन्हें अज्ञात लोगों ने गाड़ी में बैठाया और जमकर पीटा। कथित अपहरण का आरोप उसके तत्कालीन साथी के भाई सहित छह लोगों पर लगाया गया है, जो अप्रैल 2021 में सिडनी के निचले उत्तरी तट पर हुआ था। हालांकि, मैकगिल को 26 अक्टूबर को मैनली लोकल कोर्ट का सामना करने के लिए सख्त सशर्त जमानत दी गई है।
MORE: https://t.co/ONBGjMQRPH
पूर्व क्रिकेटर ने 1998 से 2008 के बीच 10 वर्षों तक ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टेस्ट टीम के लिए खेला और 200 से अधिक विकेट लिए। एक समय, वह अपने टीम-साथी शेन वार्न के बाद दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे।
















