न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरा T20 मैच : गेल का धमाल, वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंद सीरीज पर जमाया कब्जा

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांच मैच की टी20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 10:54:26

तीसरा T20 मैच : गेल का धमाल, वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंद सीरीज पर जमाया कब्जा

ग्रॉस आईलेट। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांच मैच की टी20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान कैरेबियाई टीम ने सोमवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में कंगारू टीम को 31 गेंदों पहले 6 विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 141 रन ही बना सकी। जवाब में इंडीज ने 14.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मंजिल हासिल कर ली।

गेल के तूफान में उड़े कंगारू गेंदबाज

इंडीज को जीत दिलाने में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की अहम भूमिका रही। पिछले कई मुकाबलों से फेल चल रहे गेल ने अर्धशतक जमाया और मैन ऑफ द मैच चुने गए। तीसरे नंबर पर उतरे गेल ने 38 गेंदों पर चार चौकों व सात छक्कों की मदद से 67 रन ठोके। उन्हें कप्तान व विकेटकीपर निकोलस पूरण का बढ़िया साथ मिला। पूरण ने 27 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए। लेंडल सिमंस 15, ड्वेन ब्रावो 7 व आंद्रे फ्लेचर 4 रन पर आउट हुए। आंद्रे रसैल 7 रन पर नाबाद रहे। रिले मेरिडिथ ने तीन और मिशेल स्टार्क ने एक विकेट लिया। चौथा टी20 मुकाबला 15 जुलाई को खेला जाएगा।

फिंच ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मोजेक हेनरिक्स 29 गेंदों पर 33 रन बना टॉप स्कोरर रहे। फिंच ने 31 गेंद पर 30 और दूसरे ओपनर व विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने 16 गेंद पर 23 रन बटोरे। एश्टन टर्नर ने 24 रन का योगदान दिया। पिछले दो मैच में अर्धशतक लगाने वाले मिशेल मार्श 9 रन ही बना सके। हेडन वाल्श को दो और तीन गेंदबाज ओबेड मैकॉय, ब्रावो व फेबियन एलन को 1-1 विकेट मिला। शेल्डन कॉटरेल व रसैल खाली हाथ रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?