न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, पाकिस्तान पर मंडरा रहे बादल

भारत बनाम श्रीलंका के मैच के बाद सुपर-4 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक के साथ टॉप पर है और फाइनल में भी एंट्री कर ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 10:10:32

Asia Cup के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, पाकिस्तान पर मंडरा रहे बादल

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के सुपर-4 में भारतीय टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 41 रन से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। पाकिस्तान को 228 रन से धूल चटाने के बाद टीम इंडिया की सुपर-4 में यह लगातार दूसरी जीत है। स्पिन ट्रैक और नीची रहती गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और 49.1 ओवर में 213 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका 41.3 ओवर में महज 172 रन पर ही सिमट गई। इस तरह भारत ने ये मुकाबला जीतकर 4 अंकों के साथ फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

बांगलादेश बाहर, पाकिस्तान का पहुँचना नामुमकिन

भारत बनाम श्रीलंका के मैच के बाद सुपर-4 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक के साथ टॉप पर है और फाइनल में भी एंट्री कर ली है। वहीं, बांग्लादेश की टीम अपने दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाकिस्तान और श्रीलंका ने 2-2 मैचों में से एक-एक जीत के साथ 2-2 अंक हासिल किए हैं। नेट रन रेट में श्रीलंका दूसरे तो पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है।

93 फीसदी बारिश की संभावना

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का करो या मरो वाला मुकाबला 14 सितंबर को कोलंबो में ही खेला जाएगा। दोनों में से जो भी जीतेगा वह फाइनल में भारत से भिड़ेगा। लेकिन, इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर आ रही है। एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दिन 93 फीसदी बारिश की संभावना है। ऐसे में मैच रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर बारिश से मैच रद्द हुआ तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा और श्रीलंका का नेट रन रेट के आधार पर फाइनल में पहुंच जाएगी।

भारत-पाकिस्तान का मैच भी धुला था

ज्ञातव्य है कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आजकल मौसम बेहद खराब चल रहा है। कब बारिश हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। बारिश के कारण जहां पहले चरण में भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द हो गया था। वहीं, भारत बनाम पाकिस्तान के सुपर-4 के मुकाबले में भी बारिश ने खलल डाली थी और मैच लगभग धुल ही गया था। हालांकि रिजर्व डे होने के चलते मैच पूरा हो सका।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत