न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : जीत से बची इंडीज की उम्मीद, बांग्लादेश का सफर खत्म! डायमंड डक पर आउट हुए रसैल

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 1 में दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 8:03:49

T20 WC : जीत से बची इंडीज की उम्मीद, बांग्लादेश का सफर खत्म! डायमंड डक पर आउट हुए रसैल

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 1 में दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 3 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कैरेबियाई टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीद बाकी रखी। इससे पहले इंडीज को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इंडीज को अब ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका से खेलना है। दूसरी ओर, बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है। यह उसकी लगातार तीसरी हार है। इससे पहले बांग्लादेश को श्रीलंका और इंग्लैंड ने मात दी थी। अब उसे ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है। अब हम नजर डालते हैं मैच पर। बांग्लादेश के सामने 143 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन ही बना पाई। वह आंद्रे रसैल के अंतिम ओवर में 9 रन ही बना सकी।

विकेटकीपर लिटन दास ने 43 गेंद पर चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। कप्तान महमूदुल्ला 24 गेंद पर दो चौकों व एक छक्के की मदद से 31 रन पर नाबाद लौटे। मोहम्मद नईम व सौम्य सरकार ने 17-17 रन का योगदान दिया। शाकिब उल हसन 9 तथा मुश्फिकुर रहीम 8 रन पर आउट हो गए। इंडीज के पांचों गेंदबाजों रवि रामपॉल, जेसन होल्डर, रसैल, अकील हुसैन व ड्वेन ब्रावो ने 1-1 विकेट लिया।

t20 world cup,west indies,bangladesh,andre russell,nicholas pooran,sports news in hindi

निकोलस पूरण चुने गए मैन ऑफ द मैच

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडीज ने सात विकेट पर 142 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम ने 62 रन तक ही चार विकेट खो दिए थे। निकोलस पूरण व रोस्टन चेज ने पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। पूरण ने 22 गेंद पर एक चौके व चार छक्कों की मदद से 40 और चेज ने 46 गेंद पर दो चौकों की बदौलत 39 रन जुटाए। कप्तान किरोन पोलार्ड 14 और जेसन होल्डर 15 रन पर नाबाद रहे। एविन लुईस (6), क्रिस गेल (4), ब्रावो (1) व रसैल (0) फेल साबित हुए। पूरण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मेहदी हसन, मुस्ताफिजुर रहमान व शोरिफुल इस्लाम ने 2-2 विकेट चटकाए।

t20 world cup,west indies,bangladesh,andre russell,nicholas pooran,sports news in hindi

टी20 विश्व कप के इतिहास में ऐसे 11वें बल्लेबाज बने रसैल

वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज आंद्रे रसेल बांग्लादेश के खिलाफ अनलकी रहे। रसैल एक भी गेंद का सामना किए बिना रन आउट होकर डायमंड डक का शिकार बने। डायमंड डक का मतलब होता है कि जब कोई बल्लेबाज बिना कोई गेंद खेले आउट हो जाए। आम तौर पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है। रसैल इस विश्व कप में पहले ऐसे बल्लेबाज हैं। अगर हम टी20 विश्व कप का ओवरऑल रिकॉर्ड देखें तो रसैल से पहले भी 10 अन्य बल्लेबाज डायमंड डक के शिकार हो चुके हैं।

इन दुर्भाग्यशाली बल्लेबाजों में डेनियल वेटोरी, मोहम्मद आमिर, किरोन पोलार्ड, मिशेल यार्डी, मिस्बाह-उल-हक, तिलकरत्ने दिलशान, लेंडल सिमंस, महेला जयवर्धने, डेविड विले और मुस्ताफिजुर रहमान के नाम शामिल हैं। रसैल तीसरे कैरेबियाई हैं। पोलार्ड 2010 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ तथा लेंडल सिमंस 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ डायमंड डक पर पैवेलियन लौटे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत