न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप : थीम सॉन्ग में कोहली का एनिमेटेड अवतार, स्टोइनिस चोटिल, सबा ने श्रेयस के लिए कहा...

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अक्टूबर-नवंबर में ओमान व यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए थीम सॉन्ग जारी कर दिया है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 4:52:08

T20 विश्व कप : थीम सॉन्ग में कोहली का एनिमेटेड अवतार, स्टोइनिस चोटिल, सबा ने श्रेयस के लिए कहा...

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अक्टूबर-नवंबर में ओमान व यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए थीम सॉन्ग जारी कर दिया है। इस गाने से युवा फैंस को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की रोमांचक दुनिया में ले जाने की कोशिश की गई है। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के एनिमेशन अवतार देख सकते हैं। इस सॉन्ग को बनाने में 40 से अधिक लोगों की प्रोडक्शन टीम लगी थी जिसमें डिजाइनर, मॉडलर, मैट पेंटर, एनिमेटर, लाइटर और कंपोजिटर शामिल हैं। आईसीसी के ग्लोबल ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स के सहयोग से इसे लॉन्च किया गया है।

यह गाना दुनियाभर में आईसीसी, बीसीसीआई और स्टार स्पोर्ट्स के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रीमियर करता देखा जा सकता है। गाने में भारतीय कप्तान विराट कोहली, वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान का एनिमेटेड अवतार नजर आ रहा है। कोविड-19 महामारी सामने आने के बाद क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में दुनिया के 16 देश हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट का पहला दौर 17 अक्टूबर को ओमान और सुपर 12 चरण 23 अक्टूबर से अबू धाबी में शुरू होगा। फाइनल 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा।

t20 world cup,theme song,marcus stoinis,saba karim,shreyas iyer,ipl-14,australia,virat kohli,animation,sports news in hindi

स्टोइनिस के नहीं खेलने पर ये लेंगे जगह

आईपीएल-14 का दूसरा चरण शुरू होते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले उसके ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोटिल हो गए हैं। स्टोइनिस को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए चोट लगी। वे लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। स्टोइनिस ने 1.1 ओवर गेंदबाजी की और आठ रन दिए। स्टोइनिस उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने बायो बबल के तनाव के कारण वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे से नाम वापस ले लिया था। वे विश्व कप के लिए चुनी गई कंगारू टीम में हैं। अगर वे ठीक नहीं होते हैं तो डेनियल क्रिस्टियन ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका स्थान ले सकते हैं। क्रिस्टियन रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं।

t20 world cup,theme song,marcus stoinis,saba karim,shreyas iyer,ipl-14,australia,virat kohli,animation,sports news in hindi

श्रेयस के पास चयनकर्ताओं को गलत साबित करने का मौका : सबा

मार्च में लगी चोट के कारण महीनों तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आईपीएल-14 में वापसी की। अय्यर ने नाबाद 47 रन की बढ़िया पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्रेयस टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं हैं। पूर्व विकेटकीपर सबा करीम का मानना है कि श्रेयस के लिए इस बात को स्वीकार कर पाना काफी मुश्किल है कि उन्हें विश्व कप के लिए नहीं चुना गया है।

सबा ने कहा कि श्रेयस के पास मौका है कि वे अपने प्रदर्शन से इस बात को साबित कर सकते हैं कि चयनकर्ताओं ने उन्हें मुख्य टीम में ना चुनकर गलती की है। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में श्रेयस टॉप आर्डर में नंबर 1 क्वालिटी वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और फिर चोटिल हो गए। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। नए खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के कारण पुराने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नहीं भूलना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत