न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया के अभ्यास मैच में बदलाव, T20 विश्व कप खेल सकता है ये भारतीय, मैथ्यू वेड ने कहा...

टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होने जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने वाले सभी देश पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 11:08:18

टीम इंडिया के अभ्यास मैच में बदलाव, T20 विश्व कप खेल सकता है ये भारतीय, मैथ्यू वेड ने कहा...

टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होने जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने वाले सभी देश पहले 16 प्रेक्टिस मैच खेलेंगे। किसी भी मैच के लिए दर्शकों की अनुमति नहीं होगी और इनमें से 8 मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। साथ ही इनकी हाईलाइट्स आईसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। वार्म अप मैच दो चरणों में होंगे। प्रत्येक चरण में आठ देश होंगे।

पहले चरण में 12 और 14 अक्टूबर को 4-4 अभ्यास मैच उन 8 टीमों के बीच होंगे, जिनमें से चार टीमें सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेंगी। दूसरे चरण में 18 व 20 अक्टूबर को 4-4 अभ्यास मैच उन 8 टीमों के बीच खेले जाएंगे जो पहले से ही सुपर-12 में जगह बना चुकी हैं। भारत 18 को ऑस्ट्रेलिया और 20 को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा। भारत के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले उसे दक्षिण अफ्रीका के बजाय इंग्लैंड से भिड़ना था। भारत का विश्व कप में पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा।

t20 world cup,team india,practice match,sanju samson,matthew wade,australia,sports news in hindi

बीसीसीआई ने संजू सैमसन को यूएई में रुकने के लिए कहा!

जैसे-जैसे टी20 विश्व कप नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे फैंस की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। कहा जा रहा है कि भारत 15 अक्टूबर तक टीम में बदलाव कर सकता है। फिलहाल यूएई में आईपीएल-14 खेला जा रहा है और इसमें प्रदर्शन के आधार पर और कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते टीम इंडिया में परिवर्तन की संभावना है। इस बीच मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले आदेश तक राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान, विकेटकीपर व ओपनर संजू सैमसन को फिलहाल यूएई में ही रुकने के लिए कहा है।

कुछ रिपोर्टों में भी बताया जा रहा है कि सैमसन को राजस्था न के दुबई एक्सकपो में स्पॉहन्सुर प्रतिबद्धताओं के चलते रोका गया है। आपको बता दें कि राजस्थान प्लेऑफ (अंतिम-4) में जगह बनाने में विफल रही, लेकिन बल्ले के साथ सैमसन की बढ़िया फॉर्म थी। सैमसन ने यूएई में आईपीएल-14 के दूसरे चरण में सात मैच में 207 रन बनाए हैं, जिनमें उनका टॉप स्कोर 82 रन रहा। उन्हें विकेटकीपर होने का अतिरिक्त फायदा भी है। इसके अलावा संजू सैमसन फील्ड पर भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं।

t20 world cup,team india,practice match,sanju samson,matthew wade,australia,sports news in hindi

विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम : मैथ्यू वेड

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को भरोसा है कि उनकी टीम विश्व कप में बढ़िया प्रदर्शन करेगी। ऑस्ट्रेलिया पहला मैच 23 अक्टूबर को अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। वेड ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा कि यूएई में परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं होंगी लेकिन इसके बाद भी हम बेहतर करेंगे। हमें ऐसी परिस्थितियों का सामना करना है जो किसी भी तरह टीम के लिए आदर्श नहीं रही हैं। ऑस्ट्रेलिया को जब भी अच्छे प्रदर्शन करने की जरूरत होती है तो वह करती है।

उल्लेखनीय है कि वेड ने पिछले दिनों बांग्लादेश दौरे पर कंगारू टीम की कप्तानी की थी, जहां उन्हें पांच मैच की सीरीज में 1-4 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप ए में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और दो क्वालीफायर टीमों के साथ रखा गया है। पांच बार वनडे विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया ने आज तक टी20 विश्व कप नहीं जीता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?