न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : श्रीलंका ने बांग्लादेश को दी मात, इन दो ने जमाई फिफ्टी, शाकिब बने नं.1 गेंदबाज

श्रीलंका ने रविवार को टी20 विश्व कप के सुपर-12 चरण के अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। उसने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Oct 2021 8:12:27

T20 WC : श्रीलंका ने बांग्लादेश को दी मात, इन दो ने जमाई फिफ्टी, शाकिब बने नं.1 गेंदबाज

श्रीलंका ने रविवार को टी20 विश्व कप के सुपर-12 चरण के अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। उसने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप 1 के मैच में बांग्लादेश को सात गेंद पहले पांच विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के सामने 172 रन का मुश्किल लक्ष्य था, जिसे उसने पांच विकेट खोकर 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। हालांकि श्रीलंका ने 79 तक चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। ओपनर पाथुम निसांका ने 24, वानिंदु हसारंगा ने 6, विकेटकीपर कुशल परेरा ने 1 और आविष्का फर्नांडो ने 0 रन बनाए। यहां से चरित असलंका और भानुका राजपक्षे ने कमान संभाली।

दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी कर जीत का आधार तैयार कर दिया। असलंका ने टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वे 28 गेंद तक ही 50 रन पर पहुंच गए। असलंका ने 49 गेंद में नाबाद 80 रन की पारी खेली। राजपक्षे ने 31 गेंद में 53 रन ठोके। आज राजपक्षे का 30वां जन्मदिन भी है। कप्तान दासुन शनाका एक रन पर अविजित रहे। नासुम अहमद व शाकिब अल हसन ने 2-2 और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1 विकेट लिया।

t20 world cup,sri lanka,bangladesh,dasun shanaka,mahmudullah,shakib al hasan,sports news in hindi

बांग्लादेश के लिए नईम और रहीम ने जमाए अर्धशतक

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश ने मोहम्मद नईम और मुशफिकुर रहीम के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में चार विकेट खोकर 171 रन बनाए। बांग्लादेश ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में लिटन दास (16) का विकेट खोकर 41 रन बनाए। शाकिब (10) भी जल्दी आउट हो गए। ओपनर नईम ने चौथा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 52 गेंद में छह चौकों की मदद से 62 रन जुटाए। अनुभवी बल्लेबाजी रहीम ने छठी फिफ्टी जमाई।

रहीम ने 37 गेंद में नाबाद 57 रन की पारी खेली। नईम व रहीम ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। आतिफ हुसैन (7) रन आउट हो गए। कप्तान महमूदुल्ला 10 रन पर नाबाद लौटे। श्रीलंका की ओर से करुणारत्ने, फर्नांडो व लाहिरू कुमारा ने 1-1 सफलता हासिल की। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों ने ही पहला चरण खेलने के बाद सुपर-12 के लिए क्वालिफाई किया है। श्रीलंका ने अपने ग्रुप में तीनों, जबकि बांग्लादेश ने दो मैच जीते थे।

t20 world cup,sri lanka,bangladesh,dasun shanaka,mahmudullah,shakib al hasan,sports news in hindi

शाकिब के टी20 विश्व कप में हुए सबसे ज्यादा विकेट

बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब अल ने श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान एक रिकॉर्ड बना लिया। शाकिब ने नौवें ओवर की पहली ही गेंद पर पाथुम निसांका को बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही शाकिब टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके बाद वे एक और विकेट लेने में सफल रहे। शाकिब ने पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाहिद आफरीदी को पीछे छोड़ दिया। आफरीदी के नाम 34 मैच में 39 विकेट हैं, जबकि शाकिब के खाते में 41 विकेट हो गए हैं।

शाकिब (6.38) का इकोनोमी रेट आफरीदी से कहीं बेहतर है। तीसरे नंबर पर श्रीलंका के लसिथ मलिंगा हैं, जिन्होंने 31 मैच में 38 विकेट अपने नाम किए। चौथे पर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल (23 मैच, 36 विकेट) तथा पांचवें पर श्रीलंका के पूर्व स्पिनर अजंता मेंडिस (21 मैच, 35 विकेट) हैं। शाकिब बांग्लादेश की ओर से टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने वाले क्रिकेटर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत