न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : दक्षिण अफ्रीका की तीसरी जीत, युवी करेंगे मैदान पर वापसी! टाइमल मिल्स चोटिल

दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में बांग्लादेश को 39 गेंद पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 8:50:27

T20 WC : दक्षिण अफ्रीका की तीसरी जीत, युवी करेंगे मैदान पर वापसी! टाइमल मिल्स चोटिल

दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में बांग्लादेश को 39 गेंद पहले 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दे हैं। यह उसकी चार मैच में तीसरी जीत है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ भी जीत हासिल की थी, जबकि उसे ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब उसे अपने अंतिम मैच में इंग्लैंड से खेलना है। इंग्लैंड ग्रुप में पहले और अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। बहरहाल मैच की बात करें तो टॉस जीतने के बाद अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने फील्डिंग चुनी।

उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए बांग्लादेश को 18.2 ओवर में 84 रन पर ही ढेर कर दिया। मैन ऑफ द मैच कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे ने 3-3, तबरेज शम्सी ने दो और ड्वेन प्रिटोरियस ने एक विकेट लिया। बांग्लादेश के मेहदी हसन (27), विकेटकीपर लिटन दास (24) व शमीम हुसैन (11) ही दो अंकों में पहुंचे। कप्तान महमूदुल्ला 3, सौम्य सरकार व मुश्फिकुर रहीम 0-0 पर आउट हुए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 13.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। बावुमा ने सर्वाधिक नाबाद 31, रेसी वान डर डुसेन ने 22, विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने 16 रन की पारी खेली। तस्किन अहमद को दो विकेट मिले।

t20 world cup,south africa,yuvraj singh,tymal mills,kagiso rabada,sports news in hindi

युवराज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दिए वापसी के संकेत

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व दिग्गज हरफनमौला युवराज सिंह ने वापसी का इशारा देते हुए सभी को चौंका दिया है। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने वर्ष 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई आक्रामक शतकीय पारी के वीडियो के साथ सोमवार रात इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये वापसी का संकेत दिया। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि वे किस टूर्नामेंट या टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे। युवराज ने कटक (2017) में खेले गए इस मैच में 127 गेंद पर 21 चौके और तीन छक्के की मदद से 150 रन बनाए थे। वनडे विश्व कप 2011 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे युवराज ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'तकदीर भगवान तय करते हैं।

मैं जनता की मांग पर फरवरी में फिर से पिच पर वापसी करूंगा। इस अहसास से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। ये मेरे लिए काफी मायने रखता है। हमेशा हिमायत करते रहें। भारतीय टीम हमारी टीम है और यही एक सच्चे प्रशंसक की निशानी होती है कि वह मुश्किल समय में भी टीम का साथ देता है। युवराज 2007 के टी20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप में जीत के हीरो थे। युवराज ने 2019 में संन्यास का ऐलान किया था। युवी ने 304 वनडे में 8701, 40 टेस्ट में 1900 और 58 टी20 में 1177 रन बनाए हैं।

t20 world cup,south africa,yuvraj singh,tymal mills,kagiso rabada,sports news in hindi

श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान घायल हुए टाइमल मिल्स

टी-20 विश्व कप में सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने 26 रन से जीत दर्ज की। जीत के बावजूद इंग्लिश टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, शारजाह में खेले गए मैच में तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स चोटिल (क्वाड्रिसेप्स इंजरी) हो गए हैं और वे विश्व कप से बाहर हो सकते हैं। मिल्स की चोट की स्थिति स्पष्ट होने में 48 घंटे का समय लगने की संभावना है। मिल्स ने सिर्फ नौ गेंदे फेंकी थी, जिसके बाद उन्हें दाहिनी जांघ में जकड़न महसूस हुई और वे असहज होकर मैदान से बाहर चले गए। मिल्स ने विश्व कप में अब तक सात विकेट लिए हैं। अगर मिल्स बाहर हो जाते हैं तो स्टैंडबाई में मौजूद रीस टोपली उनकी जगह ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत