न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : इंग्लैंड से जीतकर भी हारा दक्षिण अफ्रीका! जानें-क्या बोले दोनों टीमों के कप्तान और डुसेन

यूएई में जारी टी20 विश्व कप में शनिवार रात सुपर 12 के ग्रुप 1 के आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 10 रन से हरा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Nov 2021 11:18:29

T20 WC : इंग्लैंड से जीतकर भी हारा दक्षिण अफ्रीका! जानें-क्या बोले दोनों टीमों के कप्तान और डुसेन

यूएई में जारी टी20 विश्व कप में शनिवार रात सुपर 12 के ग्रुप 1 के आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 10 रन से हरा दिया। हालांकि इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के 5 में से 4 मैच जीतने से 8-8 अंक रहे। नेट रनरेट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार सेमीफाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रहा। अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना ग्रुप 2 की टॉप टीम पाकिस्तान से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टक्कर न्यूजीलैंड, भारत और अफगानिस्तान में से किसी एक से होगी। बहरहाल मैच पर नजर डालें तो इंग्लैंड के सामने 190 रन का लक्ष्य था और वह 8 विकेट पर 179 रन ही बना सका। अगर इंग्लैंड 131 रन से पहले रुक जाता तो ऑस्ट्रेलिया की कीमत पर दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल पक्का हो जाता।

इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली ने 37 और डेविड मलान ने 33 रन बनाए। कागिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रैसी वॉन डेर डुसेन (नाबाद 94 रन) और एडेन मार्कराम (नाबाद 52 रन) ने तीसरे विकेट के लिए करीब 9 ओवर में 103 रन की नाबाद साझेदारी की। विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने 34 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से आदिल राशिद और मोईन अली ने 1-1 विकेट लिया।

t20 world cup,south africa,england,temba bavuma,eoin morgan,dussen,sports news in hindi

हमारे लिए टूर्नामेंट का अंत रहा खट्टा-मीठा : बावुमा

पोस्ट मैच सेरेमनी में कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा कि ये जीत अहम थी। हमारे लिए टूर्नामेंट का अंत खट्टा-मीठा रहा। हमने वह हासिल किया जो हम चाहते थे-हमने मैच जीता लेकिन बस इसे बहुत बड़े अंतर से नहीं जीत सके। टूर्नामेंट की शुरुआत में नेट रनरेट हमारे लिए कभी भी एक कारक नहीं था, हम सिर्फ गेम जीतना चाहते थे। आखिरी में इसकी भरपाई करना हमेशा मुश्किल होता है, खासकर इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ। इससे युवा बहुत कुछ सीखेंगे। मुझे लगता है कि इससे हमें काफी अनुभव और आत्मविश्वास मिलेगा। यह हमें चीजों को आगे बढ़ाने के बारे में काफी जानकारी देगा। उल्लेखनीय है कि हमेशा मजबूत टीम मानी जाने वाली दक्षिण अफ्रीका ने आज तक कोई भी वनडे या टी20 विश्व कप नहीं जीता है। इसी कारण उन्हें चोकर्स कहा जाता है।

t20 world cup,south africa,england,temba bavuma,eoin morgan,dussen,sports news in hindi

मुझे खुशी है कि हम ग्रुप में शीर्ष पर रहे : मोर्गन

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने जीत के बाद कहा कि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था। दक्षिण अफ्रीका ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। बाद में ओस ने भी प्रभाव डाला। ओपनर जेसन रॉय के चोटिल होने से लय गड़बड़ाई लेकिन हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन मुझे खुशी है कि हम ग्रुप में शीर्ष पर रहे। मैं जानता हूं कि हमने इसके लिए कितनी कड़ी मेहनत की। फाइनल्स का हम पूरा लुत्फ उठाने की कोशिश करेंगे।

नाबाद 94 रन की पारी खेलने वाले दाएं हाथ के अफ्रीकी बल्लेबाज डुसेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया लेकिन वे टीम के बाहर होने से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल के लिहाज से यह जीत मायने नहीं रखती। हम जानते थे कि हमें बड़ा स्कोर बनाना होगा। हम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए। फिर भी हमने एक अच्छी टीम को हराया, जो कुछ हद तक संतोष प्रदान करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत