न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : शोएब मलिक ने भारत के खिलाफ मैच के लिए कहा...,अकरम और वेंगसरकर ने उठाए ये मुद्दे

पाकिस्तान अपने होम ग्राउंड यूएई में धमाकेदार खेल के साथ टी20 विश्व कप में तगड़ी फॉर्म में दिख रहा है। उसने अब तक अपने तीनों मैच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 12:33:12

T20 WC : शोएब मलिक ने भारत के खिलाफ मैच के लिए कहा...,अकरम और वेंगसरकर ने उठाए ये मुद्दे

पाकिस्तान अपने होम ग्राउंड यूएई में धमाकेदार खेल के साथ टी20 विश्व कप में तगड़ी फॉर्म में दिख रहा है। उसने अब तक अपने तीनों मैच जीते हैं। पाकिस्तान ने सबसे पहले भारत, इसके बाद न्यूजीलैंड और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। वह सेमीफाइनल के बेहद करीब है। मंगलवार को नामीबिया पर जीत मिलते ही उसका अंतिम-4 का टिकट कट जाएगा। पाकिस्तान के दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक का मानना है कि भारत पर पहले ही मैच में शानदार जीत से उनकी टीम को अच्छे प्रदर्शन की लय मिल गई।

मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ईमानदारी से कहूं तो जब टूर्नामेंट की शुरुआत बड़ी टीम के खिलाफ हो और आप वह मैच जीत जाएं तो ड्रेसिंग रूम में सब कुछ अच्छा हो जाता है। हमें लय भी मिल गई। पहले मैच में हर टीम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके लय हासिल करने के इरादे से ही उतरती है। खिलाड़ियों ने जिस तरह से दबाव का सामना किया है, वह काबिले तारीफ है। पाकिस्तान को यूं लगातार अच्छा प्रदर्शन करते देखना मेरे लिए सबसे बड़ी बात है। हर कोई एक-दूसरे की मदद कर रहा है। यह टीम गेम है और इस मदद की जरूरत होती है। मलिक के पास 119 टी20 मैच का अनुभव है। वे भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति हैं।

t20 world cup,shoaib malik,wasim akram,dilip vengsarkar,pakistan,india,sports news in hindi

आईपीएल को काफी ज्यादा महत्व देते हैं भारतीय खिलाड़ी : अकरम

खेल के मैदान में प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। बढ़िया करने पर वाहवाही मिलती है, तो बुरा खेल आलोचना दिलाता है। फिलहाल टीम इंडिया के साथ भी ऐसा ही हो रहा है और उन्हें किसी न किसी कारण से निशाने पर लिया जा रहा है। अब पाकिस्तान के बाएं हाथ के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारतीय टीम को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल को काफी ज्यादा महत्व देते हैं और उन्हें लगता है कि आईपीएल ही उनके लिए पर्याप्त है।

भारत ने आखिरी बार अपने सभी सीनियर प्लेयर्स के साथ मार्च में लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेली थी। अब हम नवंबर में हैं। इससे पता चलता है कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट को सीरियस नहीं ले रहे हैं। उनको लगता है कि आईपीएल में खेलना ही सबकुछ है। आप लीग क्रिकेट काफी ज्यादा खेलते हैं। जब आप लीग क्रिकेट खेलते हैं तो फिर विरोधी टीम में एक या दो ही बेहतरीन गेंदबाज होते हैं जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में आपको पांचों ही गेंदबाज काफी जबरदस्त मिलेंगे।

t20 world cup,shoaib malik,wasim akram,dilip vengsarkar,pakistan,india,sports news in hindi

जांच का विषय है अश्विन को नहीं खिलाया जाना : वेंगसरकर

टीम इंडिया की हार से फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर्स भी आहत हैं। अब पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर का बयान सामने आया है। वेंगसरकर ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खराब फॉर्म से जूझती भारतीय टीम को मैंने इस तरह कभी नहीं देखा। टीम बिल्कुल फॉर्म में नहीं थी और खिलाड़ी थके हुए लग रहे थे। पता नहीं बायो-बबल की थकान थी या कुछ और मैंने लंबे समय से खिलाड़ियों के ऐसे हाव-भाव नहीं देखे। यह बहुत खराब प्रदर्शन था। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी। इस फॉर्मेट में पहली गेंद से ही अच्छा प्रदर्शन करना होता है।

अश्विन को बार-बार बाहर क्यों किया जा रहा है। यह जांच का विषय है। अश्विन हर प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं और 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके है। वे सबसे सीनियर स्पिनर हैं और उन्हें ही नहीं चुना जा रहा। मेरी समझ में नहीं आ रहा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी एक भी मैच नहीं खेला। उन्हें चुना ही क्यों गया फिर। यह मेरे लिए रहस्य है। आपको बता दें कि भारत ने शुरुआती दोनों मैच में अश्विन के बजाय वरुण चक्रवर्ती पर भरोसा जताया है। वरुण कोई छाप नहीं छोड़ पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत