Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शोएब अख्तर ने भारत-पाक मैच के लिए कहा, वीवीएस लक्ष्मण ने चुनी अपनी टीम, महमूदुल्ला बोले...

यूं तो टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से ही शुरू हो चुका है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के फैंस को 24 अक्टूबर का इंतजार है। उस दिन इन चिर-प्रतिद्वंद्वियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 11:47:20

शोएब अख्तर ने भारत-पाक मैच के लिए कहा, वीवीएस लक्ष्मण ने चुनी अपनी टीम, महमूदुल्ला बोले...

यूं तो टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से ही शुरू हो चुका है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के फैंस को 24 अक्टूबर का इंतजार है। उस दिन इन चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच मचअवेटेड टक्कर होगी। दोनों ही देशों के लिए यह मैच आम मुकाबलों की तुलना में काफी अलग है। उनकी प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी। फैंस का तो यह तक मानना है कि भले ही विश्व कप कोई भी जीते उनके लिए तो भारत-पाकिस्तान मैच ही फाइनल है। इस बीच पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज रहे शोएब अख्तर ने भी इस मैच को लेकर रिएक्शन दी है। अख्तर ने कहा कि पाकिस्तानी टीम को लय हासिल करने में थोड़ा समय लगता है। उनकी किसी भी बड़े टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रहती।

उसे अगर किसी टूर्नामेंट को जीतना होता है तो हमेशा से शुरू में बुरा ही खेलते हैं। मुझे लगता है कि आने वाले मैच में वे अच्छा खेलेंगे। विश्व कप में पाकिस्तान का इतिहास ऐसा रहा है चाहे वो साल 1992 हो या 2007 हम लेट पिकअप करते हैं। एक बार टीम लय हासिल कर लेती है तो बाकियों के लिए खतरनाक हो जाती है। पाकिस्तान आक्रामक क्रिकेट खेलेगा। पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मुकाबले का दबाव बिलकुल भी ना लें। तसल्ली से मैदान पर जाएं और मुकाबले का मजा लें। हम मैच हारें या जीतें कोई मसला नहीं है। भारतीय टीम पर दबाव बहुत ज्यादा है। मीडिया में मैच को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। भारत अपना मनोबल बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
t20 world cup,shoaib akhtar,vvs laxman,india,pakistan,mahmudullah,sports news in hindi लक्ष्मण ने ईशान किशन व आर. अश्विन को नहीं चुना

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की भविष्यवाणी की है। लक्ष्मण ने बाएं हाथ के विकेटकीपर व ओपनर ईशान किशन को जगह नहीं दी, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में अपनी धमाकेदार पारी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी शामिल नहीं किया। उनका भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन रहा था। लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में अपनी लाइन-अप को सही ठहराते हुए शीर्ष सात बल्लेबाजों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह एक लंबी लाइन है लेकिन मैं टॉप 7 का समर्थन करूंगा ताकि वे अधिक से अधिक रन बना सके।

टीम : लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर।


t20 world cup,shoaib akhtar,vvs laxman,india,pakistan,mahmudullah,sports news in hindi बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्ला ने आलोचकों को दिया यह जवाब

टी20 विश्व कप के सुपर-12 में जगह बना चुकी बांग्लादेश टीम के कप्तान व आक्रामक बल्लेबाज महमूदुल्ला ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि हर इंसान से गलती होती है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने महमूदुल्ला, शाकिब अल हसन और मुशफिकुर रहीम पर बल्लेबाजी के दौरान नजरिया ठीक नहीं होने का आरोप लगाते हुए टीम की रणनीति पर भी सवाल उठाए थे।

अब महमूदुल्ला ने कहा है कि हम इंसान हैं और हम गलतियां भी करते हैं। जब हम खेलते हैं, तो पूरा देश एक साथ खेलता है। हम इसे अपने दिमाग में रखते हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी के पास इसके लिए हमसे ज्यादा भावनाएं हैं। हमने खराब खेला और हमें पता था कि हमारी आलोचना होगी। हम सभी इससे आहत थे। खिलाड़ियों की आलोचना की जानी चाहिए लेकिन इसमें सकारात्मकता जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology