न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : शार्दुल ने ली इनकी जगह, टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, राशिद ने बताए टॉप-5 क्रिकेटर

यूएई व ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 8:09:04

T20 WC : शार्दुल ने ली इनकी जगह, टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, राशिद ने बताए टॉप-5 क्रिकेटर

यूएई व ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को टीम में एक बदलाव किया है। बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। हालांकि बीसीसीआई ने अक्षर को शार्दुल के स्थान पर स्टैंडबाई खिलाड़ियों में डाल दिया है।

शार्दुल आईपीएल-14 में फाइनल में पहुंच चुकी चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। यूएई में उनकी गेंदबाजी सराहनीय रही है। उल्लेखनीय है कि हरफनमौला हार्दिक पांड्या आईपीएल-14 में फॉर्म में नजर नहीं आए। इसके अलावा वे मुंबई इंडियंस की ओर से फिटनेस के चलते गेंदबाजी भी नहीं कर सके। हालांकि जब विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की गई थी तो चयन समिति के प्रमुख पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा था कि हार्दिक अपने पूरे चार ओवर डालेंगे।

टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी। स्टैंडबाई खिलाड़ी : श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल।

t20 world cup,shardul thakur,team india jersey,mpl,rashid khan,ipl-14,axar patel,sports news in hindi

एमपीएल स्पोर्ट्स ने नाम रखा बिलियन चीयर्स जर्सी, कोहली-गांगुली बोले...

टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले बुधवार को भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च की गई। टीम इंडिया नए अवतार में दिखेगी। नई जर्सी का नाम आधिकारिक किट प्रायोजक एमपीएल स्पोटर्स ने बिलियन चीयर्स जर्सी रखा है। एमपीएल स्पोटर्स ने कहा कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब प्रशंसकों को जर्सी पर यादगार बनाया गया है। शर्ट को 'बिलियन चीयर्स जर्सी' का नाम दिया गया है। यह टीम इंडिया के लिए मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन के रूप में भी कार्य करेगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हम फैंस का बहुत सम्मान करते हैं और यह आधिकारिक जर्सी को और भी खास बनाता है।

डिजाइन काफी आकर्षक और अलग है। हम सभी नए रंगों को धारण करने, अपना खेल दिखाने और अपने कई अरब प्रशंसकों को गौरवान्वित करने के लिए रोमांचित हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम को न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में समर्थन प्राप्त है। यह निस्संदेह टीम को चैम्पियन के रूप में उभरने की उनकी तलाश में आवश्यक समर्थन प्रदान करेगा। फैंस के लिए जर्सी रिटेल स्टोर्स पर 1799 रुपए में उपलब्ध होगी।

t20 world cup,shardul thakur,team india jersey,mpl,rashid khan,ipl-14,axar patel,sports news in hindi

राशिद खान ने टॉप 5 टी20 खिलाड़ियों में इन दो भारतीयों को चुना

अफगानिस्तान के दाएं हाथ के दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान ने दुनिया के टॉप 5 टी20 खिलाड़ियों में भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों किसी भी तरह की परिस्थिति में अपनी टीम के लिए मैच जीतने की क्षमता रखते हैं। राशिद ने टी20 वर्ल्डकप डॉट कॉम को दिए गए इंटरव्यू में खुलासा किया कि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड टॉप 5 के अन्य सदस्य हैं।

राशिद ने कहा कि वास्तव में विकेट पर निर्भर नहीं करता, विकेट कैसा भी हो इससे फर्क नहीं पड़ता, कोहली उन खिलाड़ियों में हैं जो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हार्दिक और पोलार्ड की भूमिका अहम होगी। ये दोनों आखिरी 4-5 ओवर में 80-90 रन का लक्ष्य भी हासिल कर सकते हैं। राशिद को विलियमसन शांतचित व्यवहार पसंद है, जिससे वे टीम पर से दबाव हटा देते हैं। साथ ही राशिद ने माना कि डिविलियर्स को गेंदबाजी करना कभी आसान नहीं रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत