न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : स्कॉटलैंड की दूसरी जीत, इनका पहला मैच खेलना मुश्किल, भुवी की जगह इन्हें चाहते हैं ये

स्कॉटलैंड का आईसीसी टी20 विश्व कप में शानदार सफर जारी है। स्कॉटलैंड ने मंगलवार को ग्रुप बी के मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 7:53:57

T20 WC : स्कॉटलैंड की दूसरी जीत, इनका पहला मैच खेलना मुश्किल, भुवी की जगह इन्हें चाहते हैं ये

स्कॉटलैंड का आईसीसी टी20 विश्व कप में शानदार सफर जारी है। स्कॉटलैंड ने मंगलवार को ग्रुप बी के मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को 17 रन से हरा दिया। यह स्कॉटलैंड की दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 रन से हराया था। इसके साथ ही स्कॉटलैंड की सुपर-12 में पहुंचने की संभावना काफी ज्यादा हो गई है। अब उसे अपना अंतिम मैच ओमान के खिलाफ खेलना है। मैच में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रिची बेरिंगटन के अर्धशतक के दम पर नौ विकेट खोकर 165 रन बनाए। बेरिंगटन ने 49 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन ठोके। साथ ही मैथ्यू क्रॉस (45) के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। क्रॉस ने 36 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और इतने ही छक्के मारे।

पीएनजी की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज काबुआ मौरिया ने 31 रन देकर चार, जबकि तेज गेंदबाज चाड सोपर ने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जवाब में पीएनजी की टीम 19.3 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। स्कॉटलैंड के लिए जोश डेवी ने चार विकेट लिए। ब्रैड व्हील, एलसडाइर इवांस, मार्क वैट, क्रिस ग्रीव्स को एक-एक विकेट मिला। पीएनजी ने 67 रन पर ही छह विकेट खो दिए थे। बाद में नॉर्मन वनुआ ने 37 गेंद पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली लेकिन टीम को मंजिल तक नहीं पहुंचा पाए।

t20 world cup,scotland,papua new guinea,liam livingstone,bhuvneshwar kumar,aakash chopra,sports news in hindi

अभ्यास मैच में चोटिल हो गए थे इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन

इंग्लैंड के लिए बुरी खबर है। भारत के खिलाफ सोमवार को टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन चोटिल हो गए। अब खबर आ रही है कि उनका 23 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले मैच में खेलना मुश्किल है। स्काई स्पोटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड अगले 24 घंटे तक उनकी चोट पर नजर रखने के बाद ही फैसला लेगा। भारत के खिलाफ वार्मअप मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि लिविंगस्टोन ने 20 गेंद में 30 रन बनाने के साथ 10 रन देकर एक विकेट लिया था। लिविंगस्टोन को हरफनमौला बेन स्टोक्स की जगह चुना गया है। स्टोक्स मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से दूर हैं। इंग्लैंड को बुधवार को न्यूजीलैंड से एक और अभ्यास मैच खेलना है।

टीम :
इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जेसन रॉय, जोस बटलर, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टायमल मिल्स, आदिल राशिद, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन।

t20 world cup,scotland,papua new guinea,liam livingstone,bhuvneshwar kumar,aakash chopra,sports news in hindi

आकाश ने पहले मैच के लिए भुवनेश्वर की जगह की शार्दुल की सिफारिश

भारतीय टीम 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को लगता है कि भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया जाएगा। भुवनेश्वर ने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में चार ओवर में 54 रन खर्च किए। आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भुवी किसी भी तरह की स्विंग कराने में भी नाकाम रहे और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उन्हें मैदान के सभी हिस्सों में चौके-छक्के मारकर इसका पूरा फायदा उठाया।

भुवनेश्वर महंगे रहे। वे वैसे नहीं दिख रहे, जैसे वे हैं। उनके पास काफी अनुभव है, लेकिन मैं 100 फीसदी आश्वस्त नहीं हूं कि आप उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ इलेवन में रख सकते हैं। मैं शार्दुल ठाकुर के बारे में सोचूंगा। इसके अलावा मैं राहुल चाहर की जगह वरुण चक्रवर्ती को देखना पसंद करूंगा। उल्लेखनीय है कि भुवनेश्वर हाल ही संपन्न हुए आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी रंग में नहीं दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत