न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : शास्त्री ने बताया कैसे होगा चयन, ओपनिंग को लेकर बोले कोहली, नासिर हुसैन ने कहा...

भारत का टी20 विश्व कप के लिए अभियान शुरू हो गया है। उसने अपने पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से करारी मात दी। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 11:48:50

T20 WC : शास्त्री ने बताया कैसे होगा चयन, ओपनिंग को लेकर बोले कोहली, नासिर हुसैन ने कहा...

भारत का टी20 विश्व कप के लिए अभियान शुरू हो गया है। उसने अपने पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से करारी मात दी। वह दूसरा अभ्यास मैच 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। टीम इंडिया का विश्व कप में पहला मैच 24 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सोमवार को कहा कि टीम ओस की स्थिति को देखकर तय करेगी कि अंतिम एकादश में अतिरिक्त तेज गेंदबाज रखना है या स्पिनर। उल्लेखनीय है कि यह बतौर कोच शास्त्री का अंतिम टूर्नामेंट है। उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है।

शास्त्री ने आधिकारिक प्रसारक 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा कि हम यह देखने की कोशिश करेंगे कि ओस कितनी है और उस हिसाब से पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला करेंगे। इससे हमें अतिरिक्त स्पिनर या तेज गेंदबाज को अंतिम एकादश में रखने का फैसला करने में भी मदद मिलेगी। भारत को अपने सभी मैच शाम को खेलने हैं और ऐसे में ओस की भूमिका अहम हो जाती है। अधिक ओस पड़ने पर स्पिनरों के लिए ग्रिप बनाना मुश्किल हो जाता है। शास्त्री बोले कि सभी खिलाड़ी पिछले दो महीने से आईपीएल में खेल रहे थे इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें बहुत ज्यादा तैयारियों की जरूरत है। यह उनके साथ में खेलने और कुछ लय हासिल करने से जुड़ा है।

t20 world cup,ravi shastri,virat kohli,tymal mills,nasser hussain,sports news in hindi

राहुल-रोहित करेंगे ओपनिंग, मै तीसरे नंबर पर खेलूंगा : कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि टी20 विश्व कप में लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ओपनिंग और वे नंबर 3 (वन डाउन) पोजिशन पर बल्लेबाजी करेंगे। कोहली ने कहा कि हाल ही में खत्म हुए आईपीएल-14 में पंजाब किंग्स के कप्तान राहुल की शानदार फॉर्म के बाद उनसे आगे देखना मुश्किल है। आपको बता दें कि बतौर ओपनर खेले राहुल की टीम पंजाब भले ही प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी लेकिन वे जबरदस्त फॉर्म में दिखे। वे ऑरेंज कैप विजेता रुतुराज गायकवाड़ से सिर्फ 9 रन पीछे रह गए। राहुल ने 13 मैच में 626 रन बनाए।

कोहली ने सोमवार को कहा कि आईपीएल से पहले चीजें अलग थीं, अब शीर्ष क्रम पर राहुल के अलावा किसी और के बारे में सोचना मुश्किल है। रोहित निर्विवाद रूप से दूसरे ओपनर होंगे। वे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। मैं नंबर 3 पर खेलूंगा। उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद कोहली ने कहा था कि वे ओपनिंग करने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के पहले और दूसरे दोनों चरण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिए ओपनर की भूमिका निभाई।

t20 world cup,ravi shastri,virat kohli,tymal mills,nasser hussain,sports news in hindi

मिल्स कर सकते हैं आर्चर की कमी पूरी : नासिर हुसैन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स आईसीसी टी20 विश्व कप में जोफ्रा आर्चर की कमी को पूरा कर सकते हैं। आर्चर कोहनी की चोट के कारण लंबे समय से बाहर हैं और वे एशेज सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे। नासिर ने डेली मेल के लिए कॉलम में लिखा कि इंग्लैंड को सभी प्रारूपों में आर्चर के बिना खेलना सीखना पड़ा है, लेकिन टी20 क्रिकेट में इसे सबसे अधिक महसूस किया जाता है, क्योंकि वे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं।

दूसरी ओर, मिल्स फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ डेथ ओवर गेंदबाजों में से एक के रूप में आते हैं और यह उन्हें एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बनाता है। अभ्यास मुकाबले से कप्तान इयोन मोर्गन के पास डेथ ओवर्स गेंदबाजी में कुछ मुद्दों को सुलझाने का मौका रहेगा। यह टी20 क्रिकेट का एक पहलू है, जिसमें इंग्लैंड को महारत हासिल करनी होगी, क्योंकि जैसा कि हमने पांच साल पहले पिछले विश्व कप फाइनल में देखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत