न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : टीम इंडिया सिर्फ चमत्कार के भरोसे! मैच के बाद कोहली, विलियमसन और ईश ने दी यह रिएक्शन

टी20 विश्व कप में रविवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर 12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने खिताब के प्रबल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 11:39:47

T20 WC : टीम इंडिया सिर्फ चमत्कार के भरोसे! मैच के बाद कोहली, विलियमसन और ईश ने दी यह रिएक्शन

टी20 विश्व कप में रविवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर 12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने खिताब के प्रबल दावेदार भारत को 33 गेंद पहले 8 विकेट से रौंद दिया। इसके साथ ही भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बहुत कम हो गई है। उसे इससे पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब भारत को अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड व नामीबिया के खिलाफ तीनों मैच बड़े अंतर के साथ जीतने होंगे।

साथ ही दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड इन तीनों टीमों में से किसी एक के खिलाफ हार जाए। बेहतर नेट रनरेट होने पर टीम इंडिया सेमीफाइनल खेल सकती है। कह सकते हैं कि भारतीय फैंस की उम्मीदें चमत्कार पर टिकी हुई हैं। बहरहाल मैच की बात करें तो भारतीय टीम कीवी टीम के आगे हर क्षेत्र में बेबस नजर आई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 110 रन का साधारण स्कोर ही बना पाई।

t20 world cup,newzealand,team india,virat kohli,kane williamson,esh sodhi,sports news in hindi

न्यूजीलैंड ने हम पर पहले ओवर से ही दबाव बना लिया : कोहली

रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक नाबाद 26 और हार्दिक पांड्या ने 23 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट ने तीन, ईश सोढ़ी ने दो और टिम साउदी व एडम मिल्ने ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने 14.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत को छठी बार हराया है। मैच गंवाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मुझे लगा हमने बल्ले या गेंद के साथ बहादुरी नहीं दिखाई। न्यूजीलैंड ने पहले ही ओवर से हम पर दबाव बनाया।

हम जब भी आक्रमण करने गए तब हमने विकेट गंवाए। जब आप भारत के लिए खेलते हैं तब प्रशंसकों की उम्मीदें हम पर होती है। जो भी भारत के लिए खेलता है उसे उन उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए खेलना पड़ता है। आने वाले मैच में हम सकारात्मक खेल दिखाएंगे। हमें खुद पर भरोसा करना होगा और आने वाले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देना होगा।

t20 world cup,newzealand,team india,virat kohli,kane williamson,esh sodhi,sports news in hindi

विलियमसन ने ऐसे की मैन ऑफ द मैच ईश सोढ़ी की तारीफ

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि ऐसे बड़े मैच से पहले हम योजना बनाते हैं। यह एक मजबूत टीम के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन था। इस विकेट पर हम दबाव बनाने में कामयाब हुए और उसके बाद ओपनरों ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों स्पिनर्स ने और पूरे आक्रमण ने बढ़िया गेंदबाजी की। पहले मैच में भी हमने अच्छा खेल दिखाया था और उसे कायम रखा। जब आप मुश्किल टीमों के खिलाफ खेलते हैं तब आपको खुद पर भरोसा रखना होता है। ईश हमारी टीम के महत्वपूर्ण सदस्य है। उन्हें दुनियाभर में कई लीग खेलने का अनुभव है जो हमारे काम आता है।

रोहित शर्मा व विराट कोहली के विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने मैच के बाद कहा कि भारत जैसी टीम के खिलाफ मैच से पहले मैं बहुत तैयारी करता हूं। हमें इस पिच पर अपने खेल को बदलने की जरूरत थी और हमने वही किया। पावरप्ले के अंत में साउदी के उस विकेट से स्पिनरों का काम आसान हो गया। पाकिस्तान के खिलाफ हमें एक करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था और उसके बाद इस तरह वापसी करना सुखद है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत