न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : न्यूजीलैंड ने फिर तोड़ा भारत का सपना, राशिद खान के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

रविवार को भारत के लाखों-करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों का दिल टूट गया। टीम इंडिया अब टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल नहीं खेल पाएगी। दरअसल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Nov 2021 8:22:04

T20 WC : न्यूजीलैंड ने फिर तोड़ा भारत का सपना, राशिद खान के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

रविवार को भारत के लाखों-करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों का दिल टूट गया। टीम इंडिया अब टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल नहीं खेल पाएगी। दरअसल एक बार फिर न्यूजीलैंड ने ही भारत की उम्मीदों पर पानी फेरा। न्यूजीलैंड ने अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में सुपर 12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में अफगानिस्तान को 11 गेंद पहले आठ विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड बेहतर नेट रनरेट के कारण पहले स्थान पर आ गया है। अब अगर पाकिस्तान आज स्कॉटलैंड के खिलाफ हार जाए तो न्यूजीलैंड ही पहले स्थान पर रहेगा। पाकिस्तान व न्यूजीलैंड के 8-8 अंक हैं। न्यूजीलैंड ने पांच में से चार तथा पाकिस्तान ने अपने चारों मैच जीते हैं।

भारत चार में से दो मैच ही जीत पाया है और उसके चार ही अंक है। अब भारत का सोमवार शाम 7.30 बजे नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले का कोई मतलब नहीं रह गया है। भारत ने स्कॉटलैंड व अफगानिस्तान को हराया, जबकि उसे पाकिस्तान व न्यूजीलैंड से हार मिली। दूसरी ओर, अफगानिस्तान का सफर भी खत्म हो गया। अफगानिस्तान ने पांच में से दो मैच ही जीते। ग्रुप 1 के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं और इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड पिछले कुछ समय से भारत की राह में बाधा बन रहा है। उसने भारत को 2019 के वनडे विश्व कप सेमीफाइनल और फिर इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था।

t20 world cup,newzealand,afghanistan,trent boult,rashid khan,sports news in hindi

तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट बने मैन ऑफ द मैच

अब नजर डालते हैं आज हुए मैच पर। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने आठ विकेट पर 124 रन बनाए। नजीबुल्ला जदरान ने 48 गेंद पर 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 73 रन ठोके। गुलबदीन नैब ने 15 व नबी ने 14 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच ट्रेंट बोल्ट ने तीन, टिम साउदी ने दो, एडम मिल्ने, जेम्स नीशाम व ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में कीवी टीम ने पूरे धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान केन विलियमसन 42 गेंद पर 40 और विकेटकीपर डेवोन कॉन्वे 32 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद लौटे। मार्टिन गुप्टिल ने 28 और डेरिल मिशेल ने 17 रन का योगदान दिया। मुजीब उर रहमान व राशिद खान ने 1-1 विकेट झटका।

t20 world cup,newzealand,afghanistan,trent boult,rashid khan,sports news in hindi

राशिद खान के टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे

अफगानिस्तान के अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज हैं। 23 वर्षीय राशिद ने गुप्टिल को आउट करके यह मील का पत्थर छुआ। राशिद ने अपने 289वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की, जो नया रिकॉर्ड है। ड्वेन ब्रावो ने सबसे पहले यह कमाल किया था। ब्रावो ने इसके लिए 364 मैच लिए थे। ब्रावो के नाम 512 मैच में 563 विकेट हैं। दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने 320 और सुनील नरेन ने 362 मैच में 400 विकेट पूरे किए थे। राशिद ने इस दौरान प्रति ओवर 6.34 रन खर्च किए हैं। राशिद इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ इस विश्व कप के मैच में टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले सबसे तेज गेंदबाज बने। उन्होंने 53 मैच में ही यह आंकड़ा छु लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत