न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाहर आई बुमराह की भावनाएं! जहीर को याद आया 2007 WC, अकरम-वकार ने मनाया हमारी हार का जश्न

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में हार के बाद टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की डगर काफी मुश्किल हो गई है। हार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 12:32:32

बाहर आई बुमराह की भावनाएं! जहीर को याद आया 2007 WC, अकरम-वकार ने मनाया हमारी हार का जश्न

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में हार के बाद टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की डगर काफी मुश्किल हो गई है। हार के बाद भारतीय टीम आलोचको के निशाने पर है। हार के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इनमें से एक वजह टीम इंडिया के अतिव्यस्त शेड्यूल को भी माना जा रहा है। मैच के बाद स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी इसी ओर इशारा किया। बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कई बार आपको ब्रेक की जरूरत होती है। फिलहाल शरीर थक गया है और अब आराम की जरूरत है। कई बार आप अपने परिवार की कमी महसूस करते हैं। हम लगातार 6 महीने से क्रिकेट खेल रहे हैं और घर से दूर हैं। तो कहीं ना कहीं, यह बातें आपके दिमाग में रहती हैं।

बीसीसीआई ने इस दिशा में हरसंभव कोशिश की लेकिन जब आप परिवार से अलग बायो-बबल में काफी वक्त बिताते हो तो यह बातें कई बार दिमाग में आ ही जाती हैं। बबल में लगातार बने रहने से मानसिक रूप से भी खिलाड़ी थक जाता है। थकान का असर जरूर पड़ता है लेकिन हम इसे हार का बहाना नहीं बना सकते। हमने कंडीशंस और शेड्यूल के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश की। हम जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो बाकी बातों के बारे में नहीं सोचते। कई बातों पर आपका बस नहीं होता जैसे शेड्यूल, कौनसा और कब टूर्नामेंट खेलना है। यह आपके हाथ में नहीं होता है। एक खिलाड़ी के नाते आप मैदान पर काफी वक्त बिताते हैं। कुछ दिन आपके लिए अच्छे होते हैं और कुछ बुरे। ये सभी चीजें हमेशा एक क्रिकेटर के जीवन का एक हिस्सा होती हैं। इसलिए अपनी गलती का आकलन करते हुए आगे के मुकाबलों में उसमें सुधार करेंगे।

t20 world cup,jasprit bumrah,zaheer khan,wasim akram,team india,sports news in hindi,waqar younis

बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई टीम इंडिया : जहीर

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मिली करारी हार के बाद लाखों-करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों का दिल टूट गया है। वे सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। जहीर ने क्रिकबज वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा कि इस तरह की परिस्थितियां वर्ष 2007 के वनडे विश्व कप की याद दिलाती है। वेस्टइंडीज में भारत ने पहला मैच गंवा दिया था। इसके बाद बिना सोचे समझे टीम कॉम्बिनेशन आजमाया गया। आगे हम एक चमत्कार की उम्मीद करने लगे ताकि टीम पटरी पर लौट सके।

मेरा यह मानना है कि उन चीजों को नियंत्रित करें जो आपके हाथ में हैं, इसके बाद मैदान में जाएं और सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपको पता है कि आप सवश्रेष्ठे टीमों में से एक हो। आप टूर्नामेंट के पहले हाफ के दौरान थोड़ा डगमगा गए हैं। आपको किसी तरह प्रेरणा लेनी होगी। आप अपने देश का सबसे ऊंचे स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे बड़ी प्रेरणा की बात क्या हो सकती है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में फेवरेट के टैग के साथ आई थी लेकिन हम बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

t20 world cup,jasprit bumrah,zaheer khan,wasim akram,team india,sports news in hindi,waqar younis

स्टूडियो में ही जश्न मनाने लगे पाकिस्तान के ये पूर्व क्रिकेटर्स

पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हराया था। इसके बाद उसके फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स खुशी के मारे फूले नहीं समाए। कइयों की बदमिजाजी, उलजुलूल बयान और हरकतें सामने आई। अब एक बार फिर उनके पूर्व क्रिकेटर्स का भद्दा चेहरा देखने को मिला है। न्यूजीलैंड की भारत पर जीत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर्स वसीम अकरम व वकार यूनुस के जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है। ये दोनों टीवी पर लाइव शो के दौरान स्टूडियो में म्यूजिक पर थिरकते दिखे।

उनके साथ वहाब रियाज और पाकिस्तान टीम के पूर्व कोच मिस्बाह उल हक भी मौजूद थे। यह वीडियो पाकिस्तान के स्पोर्ट्स चैनल का है। पूर्व खिलाड़ी भारत की हार से काफी खुश नजर आए। इस बीच पूर्व ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी ने भी तंज कसते हुए ट्वीट किया, “भारत के पास अभी भी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने का एक बाहरी मौका है, लेकिन इस इवेंट में उन्होंने अपने दो बड़े मैच कैसे खेले हैं, उन्हें क्वालिफाई करते देखना चमत्कार के अलावा कुछ नहीं होगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत