न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : चोटिल जेसन रॉय बाहर, गंभीर ने फैंस से की यह अपील, हुसैन ने बताई टीम इंडिया की कमियां

टी20 विश्व कप से इंग्लैंड के लिए बुरी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के दाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय चोट के चलते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 8:37:25

T20 WC : चोटिल जेसन रॉय बाहर, गंभीर ने फैंस से की यह अपील, हुसैन ने बताई टीम इंडिया की कमियां

टी20 विश्व कप से इंग्लैंड के लिए बुरी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के दाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय चोट के चलते बचे हुए मैच से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर जेम्स विंस को चुना गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस बारे में जानकारी दी है। इंग्लैंड को 10 नवंबर को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से टक्कर लेनी है। आपको बता दें कि जेसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फील्डिंग करते हुए एक छक्का बचाने की कोशिश में चोटिल हो गए।

बाद में बल्लेबाजी के दौरान जब वे रन ले रहे थे तो उनके बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। वे रिटायर्ड हर्ट हो गए। जेसन ने कहा कि मैं विश्व कप से बाहर होने पर दुखी हूं। यह निगलने के लिए एक कड़वी गोली है। मैं अपनी टीम का समर्थन करने के लिए आगे रहूंगा। यह अब तक एक अविश्वसनीय यात्रा रही है और हम इसे ऐसे ही जारी रखेंगे। रिहैब शुरू हो चुका है और मैं अगले साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज दौरे तक फिट होने की उम्मीद कर रहा हूं।

t20 world cup,jason roy,gautam gambhir,naseer hussain,shane watson,sports news in hindi

टीम इंडिया पर गर्व करें प्रशंसक : गौतम गंभीर

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने फैंस को सलाह देते हुए उनसे अपील की है। गंभीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम में लिखा कि मैं प्रशंसकों से टीम पर गर्व करते रहने का आग्रह करता हूं। हां हम पाकिस्तान से हार गए, न्यूजीलैंड के खिलाफ रणनीति से हारे, सीमा पार से हमारे दोस्त सेमीफाइनल में हैं और हम नहीं। लेकिन रुकिए इस भारतीय टीम ने हमारे लिए इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती, इसके बाद घरेलू सीरीज में इंग्लैंड को तीनों फॉर्मेट में हराया, हम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं।

बायो-बबल में रहना और मैच दर मैच देश के लिए खेलना इसके लिए काफी साहस रखना पड़ता है। खिलाड़ी एक के बाद एक लगातार दूसरे टूर्नामेंट में बिना ब्रेक लिए खेल रहे हैं, हमें खिलाड़ियों की आलोचना करने के बजाय टीम पर काम करना चाहिए। कृपया रुकें और सोचें यह सभी मैच बायो सिक्योर वातावरण में खेले गए थे।

t20 world cup,jason roy,gautam gambhir,naseer hussain,shane watson,sports news in hindi

मैंने भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना था : नासिर हुसैन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि भारत आईसीसी प्रतियोगिताओं में स्वच्छंद होकर नहीं खेलता। इसके अलावा वैकल्पिक योजना का अभाव और चयन से जुड़े मुद्दे टी20 विश्व कप से टीम इंडिया के जल्दी बाहर होने के मुख्य कारण रहे। हुसैन ने ‘टी20वर्ल्डकप.कॉम’ से कहा कि आपको मैदान पर उतरकर खुद को अभिव्यक्त करना होगा। भारत को जिस तरह से स्वच्छंद होकर क्रिकेट खेलनी चाहिए, वे वैसी क्रिकेट नहीं खेलते क्योंकि वे काफी प्रतिभाशाली हैं। मैंने उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना था। उन्होंने यहां आईपीएल खेला था और उनकी टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं।

उनके शीर्ष क्रम में इतने अच्छे बल्लेबाज हैं कि मध्यक्रम को बहुत अधिक मौका नहीं मिलता और अचानक आपको वैकल्पिक योजना की जरूरत पड़ती है जो वहां नहीं होती है। हार्दिक पंड्या को केवल बल्लेबाज के रूप में उतारने से टीम का संतुलन प्रभावित हुआ। टीम इंडिया के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन भी दुखी हैं। उन्होंने लिखा कि दुनियाभर के सभी भारतीय प्रशंसकों के लिए एक दुखद दिन। सेमीफाइनल में उनकी काफी कमी खलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम सही समय पर फॉर्म में आई है। उसके पास चैंपियन बनने का बड़ा मौका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत