न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : आयरलैंड 7 विकेट से जीता, कर्टिस ने रचा इतिहास, अभ्यास मैच में पाकिस्तान ने मारी बाजी

अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में सोमवार को टी20 विश्व कप के पहले चरण के ग्रुप ए के मुकाबले में आयरलैंड ने नीदरलैंड्स को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 9:24:37

T20 WC : आयरलैंड 7 विकेट से जीता, कर्टिस ने रचा इतिहास, अभ्यास मैच में पाकिस्तान ने मारी बाजी

अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में सोमवार को टी20 विश्व कप के पहले चरण के ग्रुप ए के मुकाबले में आयरलैंड ने नीदरलैंड्स को 29 गेंद पहले सात विकेट से रौंद दिया। इस ग्रुप में दो अन्य टीम श्रीलंका व नामीबिया हैं। दो टॉप टीम 23 अक्टूबर से शुरू होने वाले सुपर-12 चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी। नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डच टीम सिर्फ 106 के स्कोर पर ही आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज बेन कूपर गोल्डन डक पर रन आउट हो गए। सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडाड ने अर्धशतक जमाया।

वे 47 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पीटर सीलार ने 21 तथा वान बीक व कॉलिन अकरमान ने 11-11 रन का योगदान दिया। कर्टिस कैम्फर ने चार तथा मार्क अडायर ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में आयरलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गैरेथ डेलानी ने 29 गेंद पर पांच चौकों व दो छक्कों की मदद से 44 रन ठोके। ओपनर पॉल स्टर्लिंग 30 रन पर नाबाद लौटे। केविन ओ ब्रायन 9 रन ही बना सके।

t20 world cup,ireland,netherlands,pakistan,west indies,practice match,curtis campher,sports news in hindi

आयरिश तेज गेंदबाज कर्टिस कैम्फर ने लिए 4 गेंद पर 4 विकेट

आयरलैंड के लिए इस जीत में अहम योगदान निभाया तेज गेंदबाज कर्टिस कैम्फर ने। उन्होंने चार गेंद में चार विकेट झटके। कर्टिस ने 10वें ओवर की दूसरी, तीसरी, चौथी व पांचवीं गेंद पर बल्लेबाजों को पैवेलियन लौटाया। कर्टिस टी20 विश्व कप में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लसिथ मलिंगा और राशिद खान पहले भी ऐसा कर चुके हैं। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में जबकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 2019 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। वैसे कर्टिस टी20 विश्व कप में हैट्रिक बनाने वाले दूसरे ही गेंदबाज हैं।

उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने 2007 में बांग्लादे के खिलाफ यह कारनामा किया था। कर्टिस ने जुलाई 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वे अब तक 10 वनडे में 8 विकेट ले चुके हैं और इसके अलावा 4 अर्धशतक के सहारे 359 रन भी बनाए हैं। कर्टिस का जन्म जोहानसबर्ग में हुआ था और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए अंडर-19 का क्रिकेट भी खेला।

t20 world cup,ireland,netherlands,pakistan,west indies,practice match,curtis campher,sports news in hindi

इंडीज के खिलाफ पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम रहे जीत के हीरो

कप्तान बाबर आजम ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए अर्धशतक जमाया जिससे पाकिस्तान ने आज टी20 विश्व कप के अपने पहले अभ्यास मैच में सोमवार को मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया। इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 130 रन ही बनाए। लेंडल सिमंस ने 18, क्रिस गेल ने 20, शिमरोन हेतमायर ने 28 और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 23 रन बनाए। हसन अली, हेरिस रऊफ और शाहीन शाह आफरीदी ने 2-2 और इमाद वसीम ने एक विकेट लिया। जवाब में पाकिस्तान ने 15.3 ओवर में लक्ष्य पा लिया। बाबर ने 41 गेंद पर 50 रन बनाए, जबकि फखर जमां ने 24 गेंद पर नाबाद 46 रन ठोके। पाकिस्तान अगला अभ्यास मैच बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा जबकि वेस्टइंडीज उसी दिन अफगानिस्तान से भिड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत