न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : भारत का न्यूजीलैंड से करो-मरो का मुकाबला आज, अजहर के हिसाब से ये हो टीम, गुप्टिल फिट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार शाम 7.30 बजे से टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 2 में पूर्व चैंपियन भारत का सामना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 11:57:07

T20 WC : भारत का न्यूजीलैंड से करो-मरो का मुकाबला आज, अजहर के हिसाब से ये हो टीम, गुप्टिल फिट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार शाम 7.30 बजे से टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 2 में पूर्व चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमों को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उनके लिए यह करो या मरो का मैच है क्योंकि पाकिस्तान तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुका है। भारत और न्यूजीलैंड को इसके बाद अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड व नामीबिया के खिलाफ खेलना है। माना जा रहा है कि इन दोनों को ये मैच जीतने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। ऐसे में ग्रुप 2 से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद मजबूत रखने को आज हर हाल में जीतना होगा।

इस मैदान पर फिर गेंदबाज हावी हो सकते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। स्पिनरों के लिए पिच में कुछ खास नहीं है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही रहेगा। दोनों देशों के बीच अब तक 16 टी20 मैच खेले गए हैं। दोनों ने 8-8 मैच जीते हैं। टी20 विश्व कप में दो मौकों पर हुई टक्कर में न्यूजीलैंड ने बादशाहत साबित की। पिछले कुछ समय से कीवी टीम, भारत की राह में रोड़ा बनी हुई है। साल 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत का सपना तोड़ दिया था। इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारत को न्यूजीलैंड से हार झेलनी पड़ी।

t20 world cup,india,newzealand,mohammad azharuddin,hardik pandya,martin guptill,sports news in hindi

अजहर ने कहा, हार्दिक और वरुण की जगह इन्हें मिले मौका

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कू ऐप पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की अंतिम एकादश को लेकर अपनी राय जाहिर की है। अजहर ने लिखा, 'हमें इस रविवार को आत्मविश्वास और पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरना चाहिए, मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि अगर हार्दिक पांड्या अनफिट हैं तो ईशान किशन को खेलना चाहिए और वरुण चक्रवर्ती की जगह रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि हार्दिक ने नेट प्रेक्टिस के दौरान गेंदबाजी करनी शुरू की थी लेकिन फिटनेस को लेकर अभी भी समस्या बनी हुई है।

दूसरी ओर, लेग स्पिनर वरुण पाकिस्तान के खिलाफ बेहद औसत गेंदबाज लगे थे, जिसके कारण अब दिग्गज ऑफ स्पिनर अश्विन को खिलाने की संभावना बन गई है। क्रिकेट के कई जानकार सूर्यकुमार यादव और भुवनेश्वर कुमार को भी हटाने की मांग कर रहे हैं। भुवनेश्वर लंबे समय से लय में नहीं हैं, जबकि सूर्यकुमार पिछले मैच में फेल रहे थे। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को मुकाबले में उतारा जा सकता है। शार्दुल ने आईपीएल-14 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अच्छा परफॉर्म किया था।

t20 world cup,india,newzealand,mohammad azharuddin,hardik pandya,martin guptill,sports news in hindi

पाकिस्तान के खिलाफ चोटिल हो गए थे मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने फिटनेस हासिल कर ली है और वे भारत के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। गुप्टिल को पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की यॉर्कर से बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। न्यूजीलैंड के मीडिया ने शनिवार को राष्ट्रीय टीम के कोच गैरी स्टीड के हवाले से कहा कि गुप्टिल ने कल ट्रेनिंग की और वे आज रात दोबारा ट्रेनिंग कर रहे हैं इसलिए यह देखकर अच्छा लगा कि वे उपलब्ध और चयन के लिए फिट हैं।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने भी अंतिम एकादश का हिस्सा हो सकते हैं। मिल्ने को तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन के चोटिल होने पर उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल करने की स्वीकृति मिली है। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी पुष्टि की है कि गुप्टिल महत्वपूर्ण मैच के लिए फिट हैं। बोल्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गुप्टिल ने कल पूरी ट्रेनिंग की है। वे निश्चित रूप से पारी के शीर्ष पर हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं और खेलने के लिए फिट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत