न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : जीत के साथ खत्म हुआ भारत का सफर, जानें क्या बोले कप्तान कोहली व मैन ऑफ द मैच जडेजा

टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप में जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया। उसने सोमवार रात दुबई इंटरनेशनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 11:05:37

T20 WC : जीत के साथ खत्म हुआ भारत का सफर, जानें क्या बोले कप्तान कोहली व मैन ऑफ द मैच जडेजा

टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप में जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया। उसने सोमवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर 12 के ग्रुप 2 के अंतिम मैच में नामीबिया को 28 गेंद पहले 9 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। पांच में से तीन मैच जीतने के साथ भारत ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड व नामीबिया को हराया, जबकि उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार मिली जो काफी महंगी साबित हुई। अब 10 और 11 नवंबर को सेमीफाइनल तथा 14 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। बहरहाल मैच पर नजर डालें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बनाए।

माइकल वैन लिंगन (14), स्टीफन बार्ड (21), कप्तान इरास्मस (12), डेविड वीज (26), फ्रिलिंक (नाबाद 15) और रूबेन ट्रम्पेलमैन (नाबाद 13) दोहरे अंक में पहुंचे। रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन को तीन-तीन सफलताएं मिलीं, जबकि जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए। जवाब में भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 15.2 ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर लिया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने अर्धशतक जमाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 59 गेंद में 86 रन की साझेदारी हुई। रोहित सात चौके और दो छक्कों की मदद से 37 गेंद में 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राहुल चार चौके और दो छक्कों की मदद से 36 गेंद में 54 और सूर्यकुमार यादव चार चौके की मदद से 19 गेंद में 25 रन बनाकर नाबाद लौटे।

t20 world cup,india,namibia,virat kohli,ravindrra jadeja,sports news in hindi

मेरे लिए वर्कलोड मैनेज करने का सही समय : कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि टी20 क्रिकेट में अधिक अंतर नहीं होता। अगर आप पहले दो मैच में शुरुआती दो ओवर में अधिक जज्बे के साथ खेलते तो चीजें अलग हो सकती थीं। जैसा कि मैंने कहा कि हमने पर्याप्त साहस नहीं दिखाया। हम ऐसी टीम नहीं हैं जो टॉस हारने को बहाना बनाए। हमने टीम के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे पता है कि इस विश्व कप में हम काफी आगे तक नहीं गए लेकिन टी20 क्रिकेट में हमने कुछ अच्छे नतीजे हासिल किए और एक-दूसरे के साथ खेलने का लुत्फ उठाया। ये मेरे लिए वर्कलोड मैनेज करने का सही समय है।

पिछले छह से सात साल में हमने जब भी मैदान में कदम रखा तो कड़ा क्रिकेट खेला जिसका शरीर पर काफी असर पड़ता है। सूर्यकुमार यादव को क्रीज पर बिताने के लिए काफी समय नहीं मिला और मैंने सोचा कि यह उसके लिए अच्छी याद रहेगी। इसीलिए उन्हें तीसरे नंबर पर खेलने को भेजा। एक युवा खिलाड़ी के रूप में आप विश्व कप से कुछ अच्छी यादें लेकर जाना चाहते हो। उल्लेखनीय है कि बतौर कप्तान कोहली का यह अंतिम टी20 मैच था।

t20 world cup,india,namibia,virat kohli,ravindrra jadeja,sports news in hindi

जडेजा ने अश्विन और कोहली के बारे में कही यह बात

बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। जडेजा ने कहा कि एक गेंदबाज के तौर पर मैंने मैच का मजा लिया, बॉल सूखी थी और यह स्पिनर के लिए हमेशा अच्छी बात होती है। कुछ गेंद टर्न कर रही थीं और कुछ नहीं तो बल्लेबाज को बार-बार अंदाजा लगाना पड़ रहा था। मैं अश्विन के साथ 10 साल से खेल रहा हूं, वाइट बॉल से उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था, तो उनको यहां खेलने का मौका मिला। कोहली शानदार कप्तान रहे हैं। मैं उनके साथ भी 10-12 सालों से खेल रहा हूं, वे हमेशा पॉजिटिव और एग्रेसिव कप्तान रहे हैं और आप खिलाड़ी के तौर पर ऐसा ही चाहते हैं। भरत अरुण, आर श्रीधर और रवि शास्त्री भाई शानदार रहे और हमें सपोर्ट किया। जो भी अगला आएगा, हम उनके साथ इस लय को कायम रखना चाहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत