न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : जीत के साथ जगी भारत की सेमीफाइनल की उम्मीद, कोहली और नबी ने दी यह प्रतिक्रिया

भारत ने बुधवार रात अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 2 में अफगानिस्तान को 66 रन से रौंद दिया। इस जीत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Nov 2021 12:02:30

T20 WC : जीत के साथ जगी भारत की सेमीफाइनल की उम्मीद, कोहली और नबी ने दी यह प्रतिक्रिया

भारत ने बुधवार रात अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 2 में अफगानिस्तान को 66 रन से रौंद दिया। इस जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल की उम्मीद बची हुई है। टीम इंडिया को शुरुआती दो मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब उसे स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ भी बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि भारत के अवसर तब ही बनेंगे जब न्यूजीलैंड अपने शेष दो मैच में से एक में हारे। न्यूजीलैंड की टक्कर नामीबिया और अफगानिस्तान से है। बहरहाल मैच पर नजर डालें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। दोनों ओपनर रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने अर्धशतक जमाया।

रोहित ने आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 गेंद में 74 रन ठोके। राहुल छह चौके और दो छक्कों की मदद से 48 गेंद में 69 रन पर आउट हुए। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंद में नाबाद 27 तथा हार्दिक पांड्या ने चार चौके और दो छक्कों की बदौलत 13 गेंद पर नाबाद 35 रन उड़ाए। करीम जनत और गुलबदीन नैब को एक-एक विकेट मिला। जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवर में 7 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। करीम जनत ने 22 गेंद पर तीन चौकों व दो छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा नाबाद 42 रन बनाए। कप्तान मोहम्मद नबी (35), हजरतुल्ला जजई (13), रहमानुल्ला गुरबाज (19) और गुलबदीन नैब (नाबाद 18), नजीबुल्ला जदरान (11) भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में सफल रहे। मोहम्मद शमी ने तीन, रविचंद्रन अश्विन ने दो और जसप्रीत बुमराह व रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट झटका।

t20 world cup,india,afghansitan,virat kohli,mohammad nabi,rohit sharma,hardik pandya,sports news in hindi

विराट कोहली ने की रविचंद्रन अश्विन की तारीफ

जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि पिछले मैच में अगर ऐसी शुरुआती बल्लेबाजी हुई होती तो बात अलग होती। कभी-कभी दबाव में हो जाता है। टी20 क्रिकेट बहुत सूझबूझ का खेल है। टॉप-3 तय रहते हैं लेकिन हम आगे बढ़ते हुए फैसले लेते हैं। आज सही मायनों में अच्छी पिच थी और इसका हमने फायदा उठाया। कई फैसले होते हैं जो हमें अचानक लेने होते हैं और इसलिए ही मैं बल्लेबाजी करने नहीं आया।

ऐसे बल्लेबाजो को ऊपर भेजा जो हिटिंग में महारत रखते हैं और उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अपने काम को अंजाम दिया। हम आगे होने वाले मैचों में भी बेहद पॉजिटिव तौर पर देख रहे हैं। अगर कोई मौका मिलता है तो फिर हम उसे भुनाएंगे और क्या पता आप वहां पहुंच जाएं, मैं उम्मीद तो नहीं छोड़ने वाले में से हूं। ईमानदारी से कहूं तो मेरे मन में नेट रन रेट भी थी। हम सकारात्मक रहते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं, देखें आगे क्या होता है। अश्विन की वापसी से बहुत खुशी हुई है। उन्होंने बहुत मेहनत की है, मुझे उन्हें वापस देखकर बहुत खुशी हुई। वे स्मार्ट गेंदबाज हैं।

t20 world cup,india,afghansitan,virat kohli,mohammad nabi,rohit sharma,hardik pandya,sports news in hindi

हमने ओस के कारण चेज करने का फैसला किया : मोहम्मद नबी

हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने कहा कि हम आम तौर पर पहले बल्लेबाजी करते हैं, हमने ओस के कारण चेज करने का फैसला किया। साथ ही विकेट भी काफी अच्छा लग रहा था। हां, ज्यादा ओस नहीं थी, लेकिन विकेट वास्तव में काफी अच्छा था। भारत ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की और हम पर दबाव बनाया। हम स्ट्राइक को थोड़ा रोटेट करने की भी कोशिश करते हैं। हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जब हमने शुरुआती विकेट गंवा दिए, तो हम पर दबाव बन गया।

उम्मीद है कि हम अपना आखिरी मैच जीत सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान ने अब तक चार में से दो मैच जीते और दो हारे हैं। इस मैच से पहले उसने स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराया था, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी। अब अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद रखने के लिए अपने अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को हराना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत