न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संदीप पाटिल ने हार्दिक के चयन पर उठाए सवाल, जानें-अपनी तैयारियों पर क्या बोले कमिंस और मिल्ने

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बहुत कम समय में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर दी। हालांकि इन दिनों वे पूरी तरह से फिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 9:09:35

संदीप पाटिल ने हार्दिक के चयन पर उठाए सवाल, जानें-अपनी तैयारियों पर क्या बोले कमिंस और मिल्ने

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बहुत कम समय में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर दी। हालांकि इन दिनों वे पूरी तरह से फिट नहीं होने से एक गेंदबाज का रोल नहीं निभा पा रहे हैं। ऐसे में उनके चयन पर भी असमंजस रहता है क्योंकि उन्हें एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खिलाना पड़ता है। उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल करने पर कई दिग्गजों ने नाराजगी जताई थी। पाकिस्तान के खिलाफ उनके गेंदबाजी नहीं करने, कंधे पर चोट लगने तथा करारी हार मिलने से एक बार फिर हार्दिक पर सवाल उठने लगे हैं। वे बल्ले के साथ भी संघर्ष करते दिखे। इस बीच भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल भी हार्दिक को लेकर चिंतित दिखाई दिए।

पाटिल ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हार्दिक का अंतिम एकादश में चयन कप्तान और कोच पर निर्भर है और केवल बीसीसीआई ही इस बारे में जानता होगा। लेकिन, अगर खिलाड़ी फिट नहीं है, तो ये बात सलेक्टर्स पर आती है। उन्होंने आईपीएल-14 में गेंदबाजी नहीं की, इस पर तो सलेक्टर्स को फैसला लेना था। उन्हें विश्व कप के लिए शामिल करने से पहले फिटनेस टेस्ट के लिए कहना चाहिए था। इसके लिए किसी को तो जवाबदेही लेनी होगी। रवि शास्त्री की तरफ से कोई बयान नहीं आया। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने पहले कहा था कि वे फिट हैं। ये वर्ल्ड कप है कोई सीरीज या मैच नहीं। अगर वे मैच में अनफिट हैं तो आप कैसे कह सकते हैं कि वे फिट हैं?

t20 world cup,hardik pandya,sandeep patil,pat cummins,adam milne,sports news in hindi

फॉर्म में लौटे कमिंस ने बताया सफलता का राज

ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 4-5 महीने में टी20 गेंदबाजी पर की गई मेहनत से उन्हें टी20 विश्व कप में फायदा मिल रहा है जो पिछले कुछ समय से उनका मुख्य लक्ष्य था। 28 वर्षीय कमिंस पहले बच्चे के जन्म के कारण आईपीएल-14 के यूएई चरण में नहीं खेल पाए थे। वे कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सदस्य थे। टी20 विश्व कप से पहले खेले गए दोनों अभ्यास मैच में उन्हें विकेट नहीं मिला। हालांकि विश्व कप में उनकी फॉर्म लौट आई है और वे दो मैच में तीन विकेट झटक चुके हैं। दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज

कमिंस ने कहा कि यह थोड़ी राहत की बात है। मैं इसी पर फोकस करके मेहनत कर रहा था। मैने टी20 गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है। पिछले साल भी हालात ऐसे ही बने थे जब बड़े ब्रेक के बाद हमने इंग्लैंड में टी20 और वनडे मैच खेले। इस बार मुझे पता था कि मुझे यहां आने से पहले क्या करना है। मैं अपनी गेंदबाजी से खुश हूं। ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को इंग्लैंड की चुनौती का सामना करना है। दोनों टीमों ने अपने दोनों मैच जीते हैं।

t20 world cup,hardik pandya,sandeep patil,pat cummins,adam milne,sports news in hindi

भारत के खिलाफ मैच के लिए ऐसा बोले एडम मिल्ने

चोटिल लोकी फर्ग्यूसन के स्थान पर टीम में शामिल किए गए न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को उम्मीद है कि विश्व कप में रविवार (31 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ मैच में वे लय का फायदा उठाते हुए अंतर पैदा करने में सफल रहेंगे। मिल्ने रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल थे। वे पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम एकादश में शामिल होने वाले थे लेकिन मैदान पर पहुंचने पर पता चला कि आईसीसी से उन्हें चोटिल खिलाड़ी की जगह शामिल करने के लिए मंजूरी नहीं मिली थी।

मिल्ने ने पत्रकारों से कहा कि मुझे निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि यह मेरे लिए लंबे समय से क्रिकेट में लगातार सबसे अच्छा दौर रहा है। मैं यहां गेंद के साथ अंतर पैदा करने और वास्तव में यह साबित करने के लिए उत्साहित हूं कि यह समय मेरे लिए प्रभावशाली है। 29 साल के मिल्ने आईपीएल-14 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। वे बिग बैश लीग, विटैलिटी ब्लास्ट एंड द हंड्रेड जैसे छोटे फॉर्मेट के फ्रेंचाइजी आधारित लीग टूर्नामेंटों में शानदार लय में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत