न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : हैट्रिक के साथ इंग्लैंड का सेमीफाइनल पक्का! मोर्गन ने धोनी को पछाड़ा, जानें-फिंच की रिएक्शन

इंग्लैंड ने शनिवार रात टी20 विश्व कप में सुपर 12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 50 गेंद पहले आठ विकेट से करारी हार का मजा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 11:57:36

T20 WC : हैट्रिक के साथ इंग्लैंड का सेमीफाइनल पक्का! मोर्गन ने धोनी को पछाड़ा, जानें-फिंच की रिएक्शन

इंग्लैंड ने शनिवार रात टी20 विश्व कप में सुपर 12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 50 गेंद पहले आठ विकेट से करारी हार का मजा चखाया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने जीत की हैट्रिक लगा सेमीफाइनल में अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया। इंग्लैंड ने इससे पहले वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को मात दी थी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की तीन मैच में यह पहली हार है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हराया था। बहरहाल इंग्लैंड ने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तगड़ा खेल दिखाया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम 20 ओवर में 125 रन ही बना पाई।

कप्तान आरोन फिंच ने 44 रन की पारी खेली और एश्टन एगर (20) के साथ छठे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर यह स्कोर बनाने में मदद की। इंग्लैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज क्रिस जॉर्डन रहे जिन्होंने 17 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। क्रिस वोक्स ने 23 रन पर दो और टाइमल मिल्स ने 45 रन पर दो विकेट लिए। आदिल राशिद और लियाम लिविंगस्टोन को 1-1 विकेट मिला। जवाब में इंग्लैंड ने 11.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। विकेटकीपर ओपनर जोस बटलर ने 32 गेंद में पांच चौके और पांच छक्कों से नाबाद 71 रन ठोके। जेसन रॉय ने 22, जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद 16 और डेविड मलान ने 8 रन का योगदान दिया।

t20 world cup,australia,england,aaron finch,eoin morgan,jos buttler,sports news in hindi

इस मामले में संयुक्त पहले नंबर पर आए इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन

यह मैच इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन के लिए एक निजी उपलब्धि भी लेकर आया। उन्होंने इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अपनी अगुआई में इंग्लैंड को 2019 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले मोर्गन टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में अफगानिस्तान के असगर अफगान के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए। मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड 42 मैच जीत चुका है।

धोनी ने 41 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। विराट कोहली की कप्तानी में भारत 27 मैच जीत चुका है। यह इंग्लैंड की टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते तीसरी जीत है। इससे पहले उसने इसी विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 70 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की थी। वह साल 2021 में ही सेंट कीट्स एंड नेविस की राजधानी बस्सेटेरे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 57 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर चुका है।

t20 world cup,australia,england,aaron finch,eoin morgan,jos buttler,sports news in hindi

इंग्लैंड ने शुरुआत से ही हमें बैकफुट पर धकेल दिया : फिंच

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की तारीफ करने के साथ माना कि जोस बटलर ने तूफानी पारी खेलकर उनकी टीम पर पूरी तरह दबाव बनाया। मैच के बाद फिंच ने कहा कि पावरप्ले में कुछ विकेट गंवाने के बाद हमें पिच पर टिकना जरूरी था और ऐसा स्कोर बनाना था, जिसकी रक्षा करने में सक्षम हो। इंग्लैंंड ने शानदार गेंदबाजी करके शुरुआत में ही हमें बैकफुट पर धकेल दिया।

वोक्स ने शुरुआत में गजब की गेंदबाजी करके हम पर दबाव बना दिया। जिस तरह का स्कोर हमने बनाया था, उसके अंदर इंग्लैंड को ऑलआउट करना था। बटलर ने तूफानी पारी खेली और हम पर दबाव बनाए रखा। यह उन रातों में से एक थी, जहां हमारी शुरुआत खराब हुई और दुर्भाग्यावश फिर दबाव बढ़ता गया। हमारे पास कुछ दिन हैं। लड़कों को बहुत जरूरी आराम मिलेगा और अगले मैच में हमारा सामना बांग्लादेश से होगा, जहां टीम पूरे जोश के साथ उतरेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत