न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : ऑस्ट्रेलिया की दूसरी जीत, फिंच पहुंचे इस मुकाम पर, वार्नर ने किया रोनाल्डो को कॉपी!

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को दुबई में खेले गए टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में श्रीलंका को 18 गेंद पहले सात विकेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 11:21:45

T20 WC : ऑस्ट्रेलिया की दूसरी जीत, फिंच पहुंचे इस मुकाम पर, वार्नर ने किया रोनाल्डो को कॉपी!

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को दुबई में खेले गए टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में श्रीलंका को 18 गेंद पहले सात विकेट से रौंद दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी जीत है। इससे पहले उसने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत हो गया है। ग्रुप में बेहतर नेट रनरेट होने से इंग्लैंड पहले स्थान पर है। दूसरी ओर, श्रीलंका की यह पहली हार है। श्रीलंका को पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने छह विकेट पर 154 रन बनाए। कुशल परेरा (35), चरित असलांका (35) और भानुका राजपक्षे (33) ने उपयोगी पारियां खेलीं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क (27/2), पैट कमिंस (34/2) और एडम जम्पा (12/2) विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के 65 रन की बदौलत 17 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। वार्नर ने 42 गेंद की पारी में 10 चौके जमाए। वार्नर के फॉर्म में लौटने से कंगारू टीम को सुकून मिला। वार्नर ने पहले विकेट के लिए कप्तान आरोन फिंच के साथ 6.5 ओवर में 70 रन की साझेदारी की। फिंच ने 23 गेंद में 37 रन की पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए। वार्नर ने इसके साथ ही स्टीवन स्मिथ (26 गेंद में नाबाद 28) के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। ग्लेन मैक्सवेल फेल रहे।

t20 world cup,australia,sri lanka,aaron finch,david warner,australia vs sri lanka,sports news in hindi

टी20 में 2500 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बने फिंच

कंगारू कप्तान आरोन फिंच ने अपनी 37 रन की पारी के दौरान एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली। फिंच टी20 इंटरनेशनल में 2500 रन पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें और ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। फिंच के 78 पारियों में 2510 रन हो गए हैं। उनसे ऊपर विराट कोहली, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल, रोहित शर्मा व आयरलैंड के अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और वे 3216 रन बनाने के साथ टॉप पर काबिज हैं।

कोहली ने 68 पारियों में ही 2500 रन पूरे कर लिए थे। दूसरे स्थान पर गुप्टिल (2956), तीसरे पर रोहित (2864) और चौथे पर स्टर्लिंग (2570) हैं। फिंच के टी20 में 253 चौके हो गए हैं। वे इस मामले में रोहित (252) से आगे निकलकर चौथे स्थान पर आ गए। पहले पर स्टर्लिंग (295) हैं। फिंच छक्कों (109) के मामले में छठे स्थान पर आ गए हैं। पहले पर गुप्टिल (147) हैं।

t20 world cup,australia,sri lanka,aaron finch,david warner,australia vs sri lanka,sports news in hindi

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वार्नर ने सामने रखी दो सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल उठा कहा...

ऑस्ट्रेलिया की जीत के नायक रहे डेविड वार्नर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नकल उतारने की कोशिश की। वार्नर ने सामने रखी दो सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल को उठाते हुए कहा, क्या मैं इसे हटा सकता हूं लेकिन इसके तुरंत बाद एक ऑफिशियल ने उन्हें स्पॉन्सरशिप के चलते बोतल वापस सामने रखने के लिए कहा। इस पर वार्नर ने बात मानते हुए कहा कि यदि यह रोनाल्डो के लिए काफी अच्छा है तो मेरे लिए भी है।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले यूरो कप 2020 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोनाल्डो ने भी इसी कंपनी (कोका कोला) के सॉफ्ट ड्रिंक की दो बोतल को हटा दिया था। उसके बाद उन्होंने पानी की बोतल को हाथ में लेकर कहा था, ड्रिंक वाटर। रोनाल्डो के इस बयान से सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी को बड़ा नुकसान हो गया था। इस पूरे वाकये का असर था कि कोका कोला के शेयर करीब 1.6 फीसदी गिर गए और कंपनी को 5.2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत