न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक-वीरू से आगे निकले आसिफ, ‘भारत बुमराह पर अति निर्भर’, पूरन और महमूदुल्ला बोले...

अफगानिस्तान के खिलाफ दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज आसिफ अली पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे। आसिफ ने 7 गेंद में चार छक्कों की मदद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 12:20:34

कार्तिक-वीरू से आगे निकले आसिफ, ‘भारत बुमराह पर अति निर्भर’, पूरन और महमूदुल्ला बोले...

अफगानिस्तान के खिलाफ दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज आसिफ अली पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे। आसिफ ने 7 गेंद में चार छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपनी झोली में डाले। आसिफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंद खेलकर (गेंदबाजी न की हो) मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ा। कार्तिक ने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ 8 गेंद में नाबाद 29 रन ठोक मैन ऑफ द मैच अवार्ड पर कब्जा जमाया था।

आसिफ ने 357.1 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा है। इससे पहले वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट ने 2016 में टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 गेंद में 340 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 34 रन ठोके थे। आसिफ ने टी20 इंटरनेशनल में चार छक्कों की मदद से सबसे छोटी पारी खेल वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ दिया। सहवाग ने 2009 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 10 गेंद में चार छक्कों की बदौलत 26 रन बनाए थे।

t20 world cup,asif ali,muttiah muralitharan,west indies,bangladesh,jasprit bumrah,sports news in hindi

मुरलीधरन ने टीम इंडिया को दी यह सलाह

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट नहीं झटक सके थे। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने आराम से 152 रन का लक्ष्य हासिल कर पाकिस्तान को 10 विकेट से जिता दिया। इससे इंडियन बॉलर्स पर सवाल उठने लगे। श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह पर ज्यादा 'निर्भर' है और उन्हें एक स्पिनर को शामिल कर सही संतुलन ढूंढने के साथ हार्दिक पांड्या से कुछ ओवर डलवाने चाहिए। मुरलीधरन ने आईसीसी में अपने कॉलम में लिखा कि गेंदबाजी के संबंध में मुझे जिस टीम की चिंता है, वो भारत है। बुमराह 'मैच विजेता' हैं, लेकिन भारत उन पर अति निर्भर दिखता है।

भारत एक लेग स्पिनर खिला सकता है या शायद रविचंद्रन अश्विन को। इससे दो तेज गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी के लिए हार्दिक पर भी निर्भर कर सकते हैं। यह बस बुमराह पर ज्यादा निर्भरता के बजाय सही संतुलन ढूंढना है। हालांकि जहां तक बेहतरीन स्थिति में होने की बात है तो मुझे लगता है कि पाकिस्तान अच्छी दिख रही है क्योंकि उसने ग्रुप में दो मजबूत टीम भारत और न्यूजीलैंड को हराया है। उसके पास अपार प्रतिभा है, जो हमेशा से रही है लेकिन वेस्टइंडीज की तरह ही बीते समय में उनके लिए कुछ खराब दिन भी रहे जिसमें वे काफी खराब खेले थे।

t20 world cup,asif ali,muttiah muralitharan,west indies,bangladesh,jasprit bumrah,sports news in hindi

वेस्टइंडीज वि. बांग्लादेश मैच के बाद ये है पूरण व महमूदुल्ला की रिएक्शन

बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के बाद इंडीज के कार्यवाहक कप्तान निकोलस पूरन ने कहा कि नियमित कप्तान किरोन पोलार्ड का ब्रेक से लौटकर बल्लेबाजी करते हुए आखिरी गेंद पर लगाया गया छक्का निर्णायक साबित हुआ। पोलार्ड 13वें ओवर में तबीयत खराब होने के कारण बाहर चए गए थे। हालांकि उनके जाने के कारण का पता नहीं चल सका है। वे आखिरी ओवर में बल्लेबाजी के लिए लौटे और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। पूरन ने कहा कि पोलार्ड अब ठीक लग रहे हैं। वे शानदार कप्तान हैं। मुझे सभी खिलाड़ियों का पूरा सहयोग मिला। हम सारे कैच नहीं लपक सके लेकिन हमें यकीन था कि हम जीतेंगे। अपने अनुभव पर भरोसा करके हमने जीत दर्ज की।

बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्ला ने कहा कि 19वें ओवर में लिटन दास का विकेट गिरने से मैच उनके हाथ से निकल गया। उन्होंने कहा कि लिटन का विकेट अहम था क्योंकि हम दोनों क्रीज पर जमे हुए थे। अगर वह छक्का चला जाता तो कुछ और कहानी होती। लिटन ने ब्रावो की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला लेकिन बाउंड्री पर खड़े होल्डर ने कैच लपक लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत