न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप : इस दिग्गज ने उठाए एमएस धोनी को मेंटर बनाने पर सवाल, इन्होंने किया समर्थन

भारत के दिग्गज विकेटकीपर, बल्लेबाज व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया था। चेन्नई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Sep 2021 2:08:54

T20 विश्व कप : इस दिग्गज ने उठाए एमएस धोनी को मेंटर बनाने पर सवाल, इन्होंने किया समर्थन

भारत के दिग्गज विकेटकीपर, बल्लेबाज व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया था। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी फिलहाल आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबलों के लिए यूएई में हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ष 2007 में टी20 और 2011 में वनडे विश्व कप जीता था। उन्हें हाल ही अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजय जडेजा ने इस पर सवाल उठाए हैं।

जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स से कहा कि मेरे लिए ये समझ पाना नामुमकिन है, 2 दिन से मैं ये सोच रहा हूं कि इसके पीछे क्या विचार होगा। धोनी की जो समझ है वो कैसे फायदेमंद होगी, मैं इसके बारे बात नहीं कर रहा हूं। ये ऐसा है कि आप रवींद्र जडेजा को अजिंक्य रहाणे के ऊपर भेज दें, वो शख्स सोचेगा कि ऐसा क्यों किया गया। मैं ये समझता हूं कि धोनी पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने पोस्ट छोड़ने से पहले अगला कप्तान तैयार कर दिया था।

कोहली की कप्तानी में धोनी दो साल से भी ज्यादा वक्त तक खेले। जब आपने कप्तान बनाकर छोड़ दिया और वो खिलाड़ी टीम को अलग लेवल पर ले गया, एक कोच है जिसने टीम को नंबर वन बना दिया, तो रातोंरात ऐसा क्या हो गया कि मेंटर की जरूरत पड़ गई, ये बात मुझे थोड़ी हैरान कर रही है। एक शख्स अलग तरीके से सोचता है और दूसरा अलग तरीके से, शायद ये दोनों को मिलाने की कोशिश है।

t20 world cup,ajay jadeja,farokh engineer,ms dhoni,team india,ravi shastri,virat kohli,jp duminy,south africa,sports news in hindi

शास्त्री-कोहली को चतुर तरीके से सुझाव देंगे धोनी : फारुख इंजीनियर

पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने धोनी को मेंटर बनाने पर खुशी जताई है। फारुख ने स्पोर्ट्स टॉक को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे खुशी है कि धोनी को एक मेंटर के रूप में नियुक्त किया गया है। अब इसका क्या मतलब है, एक कोच की तरह मेंटर? रवि शास्त्री कोच हैं और धोनी मेंटर हैं। धोनी को उनके अनुभव के कारण टीम के साथ रखना अच्छा है और शीतलता और वह सब निश्चित रूप से टीम के लिए एक बड़ी प्रेरणा होगी।

मुझे खुशी है कि बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है। गुरु की भूमिका में धोनी, मुझे लगता है कि वे किसी के साथ हस्तक्षेप करने वाले जैसे नहीं हैं। अगर वे देखते हैं कि कुछ गलत है या बेहतर किया जा सकता है, तो मुझे यकीन है कि वे शास्त्री या कोहली को बहुत चतुर तरीके से सुझाव देंगे।

t20 world cup,ajay jadeja,farokh engineer,ms dhoni,team india,ravi shastri,virat kohli,jp duminy,south africa,sports news in hindi

जेपी डुमिनी और जस्टिन सिमंस यूं देंगे अफ्रीकी टीम को सेवाएं

पूर्व दक्षिण अफ्रीकाई ऑलराउंडर जेपी डुमिनी और पूर्व बल्लेबाज जस्टिन सिमंस टी20 विश्व कप में बतौर विशेषज्ञ सलाकार टीम के साथ जुड़ेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस बार विशेषज्ञ सलाहकारों का एक पैनल चुना है। इम्पीरियल लायंस क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजी कोच डुमिनी, सिमंस के साथ सहायक कोच हनोक एनकेवे के इस्तीफे के बाद खाली हुई जगह को भरने के लिए अस्थायी आधार पर यह भूमिका निभाएंगे।

सिमंस श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज से पहले एक बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में सहयोगी स्टाफ में शामिल हुए थे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा कि मैं डुमिनी और सिमंस को हमारे लिए उपलब्ध कराने को इम्पीरियल लायंस और नॉर्थ वेस्ट ड्रैगन्स को धन्यवाद देना चाहता हूं। 37 साल के डुमिनी के पास 46 टेस्ट, 199 वनडे और 81 टी20 मैच का अनुभव है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत