न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025 में सूर्य कुमार यादव ने रचा इतिहास, नॉन-ओपनर के तौर पर बनाए सबसे ज्यादा रन

IPL 2025 के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने 691 रन बनाकर एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले गैर-सलामी बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एबी डिविलियर्स और ऋषभ पंत को पीछे छोड़ नया इतिहास रच दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 9:59:38

IPL 2025 में सूर्य कुमार यादव ने रचा इतिहास, नॉन-ओपनर के तौर पर बनाए सबसे ज्यादा रन

रविवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। बारिश की वजह से मैच दो घंटे की देरी से शुरू हुआ, लेकिन जैसे ही मैदान पर खेल शुरू हुआ, मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने एक नया कीर्तिमान रच दिया।

सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में 691 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है, जो IPL इतिहास में किसी भी गैर-सलामी बल्लेबाज़ (नॉन-ओपनर) द्वारा एक सीजन में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। इस मामले में उन्होंने दिग्गज एबी डिविलियर्स और ऋषभ पंत को भी पीछे छोड़ दिया।

पिछला रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था

इससे पहले यह रिकॉर्ड 2016 में एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने 687 रन बनाए थे। वहीं, 2018 में ऋषभ पंत ने 684 रन बनाए थे। अब सूर्यकुमार यादव ने इन दोनों सितारों को पीछे छोड़कर नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।

IPL के इतिहास में नॉन-ओपनर द्वारा एक सीजन में सर्वाधिक रन:

—691* – सूर्यकुमार यादव (2025)

—687 – एबी डिविलियर्स (2016)

—684 – ऋषभ पंत (2018)

—622 – केन विलियमसन (2018)

—605 – सूर्यकुमार यादव (2023)

सूर्यकुमार यादव इस सीजन में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए भी शानदार स्ट्राइक रेट और क्लासिक शॉट्स के लिए चर्चा में रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी को मजबूती दी और प्लेऑफ तक टीम को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉप्ली

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन


प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?