न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, बनाया एक इनिंग का सबसे बड़ा स्कोर

आईसीसी वनडे विश्व कप का चौथा मुकाबला साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जोर आजमाइश कर रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 7:41:37

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, बनाया एक इनिंग का सबसे बड़ा स्कोर

नई दिल्ली। आईसीसी वनडे विश्व कप का चौथा मुकाबला साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जोर आजमाइश कर रही हैं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जोकि काफी गलत साबित हुआ। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन ठोक दिए। यह वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। श्रीलंका को अब मैच जीतने के लिए 429 रन का टारगेट चेज करना होगा।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है। दरअसल, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम ने विश्व कप के इतिहास का एक इनिंग का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। इसी के साथ 2015 विश्व कप का रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया जो ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था यह रिकॉर्ड

2015 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट खोकर 417 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में डेविड वार्नर ने 178 रन की पारी खेली थी। स्टीव स्मिथ ने 95 और ग्लेन मैक्सवेल ने 88 रन बनाए थे। विश्व कप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम दर्ज है जो 2007 में बरमूडा के खिलाफ बना था। भारत ने उस मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाए थे। उस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बल्ले से ताबड़तोड़ शतक (114) आया था। युवराज सिंह ने 83 और सचिन तेंदुलकर ने 57 रन की नाबाद पारी खेली थी।

यह हैं दक्षिण अफ्रीका के तीन शतकवीर

दक्षिण अफ्रीका ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया है। 428/5 के स्कोर में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया। क्विंटन डीकॉक (100) रासी वेड डेर डुसेन (108) और एडन मार्करम (106) ने शतकीय पारी खेली। एडन मार्करम के शतक ने विश्व कप का एक रिकॉर्ड भी तोड़ा। दरअसल, उनकी सेंचुरी विश्व कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी थी। मार्करम ने सिर्फ 49 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया। इस शतकीय पारी में मार्करम ने 14 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं दक्षिण अफ्रीका की पूरी पारी में कुल 14 छक्के लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल