Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिराज ने एक स्पैल में फेंके 7 ओवर, फिर किसके कहने पर रोहित ने नहीं दी गेंद

इस मैच में सिराज ने एक ओवर में चार विकेट लेने का भी कमाल किया और वह पहले ऐसे भारतीय तेज गेंदबाज बने जिन्होंने एक ओवर में 4 विकेट लेने का कमाल किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 3:23:28

सिराज ने एक स्पैल में फेंके 7 ओवर, फिर किसके कहने पर रोहित ने नहीं दी गेंद

नई दिल्ली। भारत ने एशिया कप 2023 का खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता, लेकिन इस मैच को सबसे ज्यादा मो. सिराज की ऐतिहासिक स्पैल के लिए याद किया जाएगा। सिराज ने भारत की तरफ से पहली बार एशिया कप फाइनल में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया और उनकी घातक गेंदबाजी की वजह से ही श्रीलंका की टीम 50 रन पर ऑलआउट हो गई। मो. सिराज को उनकी इस शानदार गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस जीत के लिए सिराज को क्रेडिट दिया और उनकी जमकर तारीफ की।

इस मैच में सिराज ने एक ओवर में चार विकेट लेने का भी कमाल किया और वह पहले ऐसे भारतीय तेज गेंदबाज बने जिन्होंने एक ओवर में 4 विकेट लेने का कमाल किया। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में सिराज ने 7 ओवर मे 21 रन देकर 6 विकेट लिए थे और उन्होंने पूरे 7 ओवर एक ही स्पैल में फेंके थे। सिराज के इस स्पैल के बारे में बात करते हुए मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि सिराज ने पहले ही स्पैल में 7 ओवर फेंके थे और एक साथ इतने सारे ओवर फेंकना बहुत होता है। इसके बाद मुझे ट्रेनर की तरफ से मैसेज आया कि हमें अब उन्हें रोकना होगा और फिर मैंने उन्हें गेंदबाजी नहीं सौंपी।

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि सिराज को आगे गेंदबाजी करने से रोका गया, लेकिन वह और अधिक गेंदबाजी करने के लिए बेताब थे और यही मेरा काम है। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि टीम में हर कोई शांत रहे और अपने आप पर अधिक दवाब नहीं डाले। उन्होंने कहा कि सिराज की गेंदबाजी के समय मैं स्लिप में था और उन्हें देखना काफी सुखद था। सिराज ने फाइनल में अन्य गेंदबाजों के मुकाबले गेंद के अधिक मूव करवाया। जब वह गेंदबाजी कर रहे थे तब सब मिलकर उनका साथ दे रहे थे और उनकी हौसला अफजाई कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology