न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुभमन गिल ने लगाया वनडे करियर का 6ठा शतक, आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल 74 रन बनाकर एडम जंपा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे, लेकिन दूसरे वनडे मैच में वह ज्यादा बेहतर दिखे और अपने शतक के लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 5:36:12

शुभमन गिल ने लगाया वनडे करियर का 6ठा शतक, आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला

इंदौर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल 74 रन बनाकर एडम जंपा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे, लेकिन दूसरे वनडे मैच में वह ज्यादा बेहतर दिखे और अपने शतक के लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहे। गिल ने अपने वनडे क्रिकेट करियर में पहली बार कंगारू टीम के खिलाफ शतक लगाने में सफलता हासिल की जबकि यह उनके वनडे करियर का छठा शतक रहा।

शुभमन गिल ने कंगारू टीम के खिलाफ पहले वनडे में भी 37 गेंदों पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था और इस मैच में भी उन्होंने 37 गेंदों पर छक्का लगाकर ही अपना अर्द्धशतक पूरा किया। वहीं दूसरे मैच में इसके बाद उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रही और 92 गेंदों पर उन्होंने शतक पूरा कर लिया। शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके जड़े। इस मैच में गिल ने 97 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली।

गिल ने अमला को पीछे छोड़ रचा इतिहास

शुभमन गिल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया और वह वनडे क्रिकेट में 35 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। उन्होंने हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने वनडे की पहली 35 पारियों में 1844 रन बनाए थे।

35 पारियों के बाद सर्वाधिक वनडे रन

1917 रन -शुभमन गिल

1844 रन – हाशिम अमला

1758 रन – बाबर आजम

1679 रन – रासी वैन डेर डुसेन

1642 रन – फखर जमां

गिल ने 2023 में लगाया 7वां शतक

शुभमन गिल ने साल 2023 में सातवां शतक लगाया और उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में ऐसा पहली बार किया जब किसी साल में उन्होंने 5 या उससे ज्यादा शतक लगाने में सफलता हासिल की। भारत की तरफ से एक साल में पांच या उससे ज्यादा शतक इससे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और शिखर धवन लगा चुके हैं।

भारत की तरफ से एक कैलेंडर वर्ष में पांच या अधिक वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली (2012, 2017, 2018, 2019)

रोहित शर्मा (2017, 2018, 2019)

सचिन तेंदुलकर (1996, 1998)

राहुल द्रविड़ (1999)

सौरव गांगुली (2000)

शिखर धवन (2013)

शुभमन गिल (2023)

2023 में सर्वाधिक 100 लगाने वाले बल्लेबाज

7- शुभमन गिल

5- विराट कोहली

4 – तेंबा बावुमा

4 – डेवोन कॉनवे

4 – डेरिल मिशेल

4 – एन हुसैन शान्तो

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत