न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाकिब अल हसन की टीम में 3 भारतीय, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपने पंसद की ऑल टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन चुनी है। स्पोर्ट्सकीड़ा के यूट्यूब चैनल ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 8:29:44

शाकिब अल हसन की टीम में 3 भारतीय, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपने पंसद की ऑल टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन चुनी है। स्पोर्ट्सकीड़ा के यूट्यूब चैनल पर शाकिब ने यह ऐलान किया। शाकिब ने एमएस धोनी को कप्तान व विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया है। धोनी के अलावा दो और भारतीय सचिन तेंदुलकर व विराट कोहली इसमें जगह बनाने में सफल रहे हैं। सचिन को ओपनर और कोहली को सैकंड डाउन (चौथे नंबर) की जिम्मेदारी दी। खास बात ये है कि शाकिब ने खुद को भी टीम में जगह दी है। हालांकि उनके अलावा और कोई बांग्लादेशी अंतिम एकादश में स्थान नहीं बना पाया।

टीम : सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, क्रिस गेल, विराट कोहली, जैक्स कैलिस, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा।

shakib al hasan,bangladesh,sri lanka,south africa,dhoni,kohli,sachin,dasun shanaka,ricky ponting,justin langer,sports news in hindi

दासुन शनाका को फिर से मिली कप्तानी

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की। श्रीलंका 2 से 14 सितंबर तक 3 वनडे और इतने ही टी20 के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी कर रहा है। सभी मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। दासुन शनाका ही टीम की कप्तानी करेंगे। शनाका पिछले दिनों भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी कप्तान थे। तब श्रीलंका को वनडे सीरीज में 1-2 से हार मिली थी, लेकिन वह टी20 सीरीज 2-1 से जीतने में सफल रहा। दूसरी ओर, टेम्बा बावुमा की अफ्रीकी टीम टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को और फिर वनडे व टी20 सीरीज में आयरलैंड को हराने के बाद जबरदस्त फॉर्म में है।

टीम : दासुन शनाका (कप्तान), धनंजया डीसिल्वा, कुशल परेरा, दिनेश चांडीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसंका, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, कामिन्दु मेंडिस, मिनोड भानुका, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, नुवान प्रदीप, बिनुरा फर्नांडो, दुष्मंथा चमीरा, अकिला धनंजय, प्रवीण जयविक्रमा, लाहिरू कुमारा, लाहिरु मदुशंका, पुलिना थरंगा, महेश थीक्षाना।

shakib al hasan,bangladesh,sri lanka,south africa,dhoni,kohli,sachin,dasun shanaka,ricky ponting,justin langer,sports news in hindi

रिकी पोंटिंग ने किया जस्टिन लेंगर का समर्थन

कंगारू टीम के मुख्य कोच जस्टिन लेंगर, क्रिकेटर और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के बीच विवाद के बाद 18 अगस्त को आपातकालीन जूम मीटिग बुलाई गई। इसमें बोर्ड के चैयरमैन एर्ल एडिंग्स, सीईओ निक हॉक्ली, टेस्ट कप्तान टिम पेन और सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच तथा उप-कप्तान पैट कमिंस शामिल हुए। इस मामले में पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने लेंगर का समर्थन किया है।

पोंटिंग ने कहा कि मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि पिछले कुछ सप्ताह में काफी नकारात्मकता फैली है। मुझे लेंगर के लिए दुख है और मैंने उन्हें कई बार फोन किया है। वे विंडीज और बांग्लादेश के कठिन दौरे के बाद वापस लौटे और उन्होंने खुद को एडिलेड में क्वारंटीन के दौरान होटल के कमरे में बंद कर लिया। मैं और उनके कुछ करीबी दोस्त उनके पास पहुंचे। मैंने लेंगर से साफ कहा कि जब आप इस पोजिशन पर हैं और अगर नतीजे नहीं दे पा रहे हैं, तो आपको नकारात्मकता झेलनी पड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत