Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पैर बुरी तरह चोटिल, फिर भी राहुल द्रविड़ ने नहीं छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, बैसाखी के सहारे टीम को ट्रेनिंग देने पहुंचे

आईपीएल 2025 का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है, जिसकी तैयारियों में सभी फ्रेंचाइजी जुटी हैं। राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप में हेड कोच राहुल द्रविड़ बैसाखी के सहारे पहुंचे, जहां उन्होंने यशस्वी जायसवाल को बैटिंग टिप्स दिए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 3:27:50

पैर बुरी तरह चोटिल, फिर भी राहुल द्रविड़ ने नहीं छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, बैसाखी के सहारे टीम  को ट्रेनिंग देने पहुंचे

आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का इंतजार खत्म होने को है, क्योंकि इस टूर्नामेंट की शुरुआत में अब 10 दिन से भी कम समय बचा है। 22 मार्च से शुरू होने वाले इस सीजन की तैयारियों को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने प्री-सीजन कैंप शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत कर दी है। हालांकि, इस बीच राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बैसाखी के सहारे कैंप में पहुंचते नजर आ रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल को दिए बैटिंग टिप्स

राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप के दौरान राहुल द्रविड़ पहले गोल्फ कार्ट में बैठे नजर आए, लेकिन जब वह उतरे तो उन्हें बैसाखी का सहारा लेना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया, जिसमें द्रविड़ के चेहरे पर हल्का दर्द भी नजर आ रहा था। ट्रेनिंग सेशन के दौरान वह कुर्सी पर बैठे और अपने पैर को सामने वाली कुर्सी पर सीधा रखा। इसके बावजूद द्रविड़ खिलाड़ियों से बातचीत करते दिखे और खासतौर पर यशस्वी जायसवाल को बैटिंग से जुड़ी अहम टिप्स देते नजर आए।
आईपीएल के 18वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम एक बार फिर संजू सैमसन की कप्तानी में मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। इस बार टीम की प्लेइंग 11 में कुछ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी, जो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स को अपने अगले दो मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलने हैं। ये मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होंगे, जहां टीम अपने मजबूत प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology