न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा वनडे : भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मनाया जश्न और फिर अंतिम गेंद पर गंवा दी बाजी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज शुक्रवार को मैकाय में खेला गया रोमांच से भरपूर दूसरा वनडे अंतिम गेंद पर गंवा दिया। उसे मेजबान ऑस्ट्रेलिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 8:29:04

दूसरा वनडे : भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मनाया जश्न और फिर अंतिम गेंद पर गंवा दी बाजी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज शुक्रवार को मैकाय में खेला गया रोमांच से भरपूर दूसरा वनडे अंतिम गेंद पर गंवा दिया। उसे मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से हरा तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। 276 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही कंगारू टीम को अंतिम ओवर में 13 रन की दरकार थी और गेंद थी अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के हाथों में। अंतिम गेंद पर तीन रन चाहिए थे और निकोला केरी कैच आउट हो गईं। भारतीय खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लगीं, लेकिन तीसरे अंपायर ने गेंद को नोबॉल दे दिया।

दरअसल गेंद केरी की कमर से ऊंची हाइट पर थी। इसके बाद फिर से डाली गई छठी गेंद पर कैरी ने 2 रन बनाकर भारत के अरमानों पर पानी फेर दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेथ मूनी ने नाबाद 125 रन, ताहलिया मैक्ग्रा ने 74 और केरी ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के एक समय 52 रन पर ही चार विकेट हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे में लगातार 26वीं जीत है। टीम 4 साल से मैच नहीं हारी है। उसे अंतिम बार भारत के खिलाफ ही हार मिली थी।

second odi,india,australia,indian women team,india vs australia,baith mooney,smriti mandhana,england,news zealand,sports news in hindi

स्मृति मंधाना ने जमाया शानदार अर्धशतक

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (86) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने सात विकेट पर 274 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। स्मृति और शैफाली वर्मा (22) के बीच पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद भारत ने कप्तान मिताली राज (8) और यास्तिका भाटिया (3) के विकेट जल्द गंवा दिए।

मंधाना ने विकेटकीपर ऋचा घोष के साथ पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। मंधाना 94 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 86 रन बनाकर आउट हो गई। ऋचा ने 50 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन का योगदान दिया। दीप्ति शर्मा ने 23, पूजा वस्तत्राकर ने 29 और झुलन ने नाबाद 28 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैक्ग्रा ने तीन, सोफी मोलिन्यूक्स ने दो व डार्सी ब्राउन ने एक विकेट लिया।

second odi,india,australia,indian women team,india vs australia,baith mooney,smriti mandhana,england,news zealand,sports news in hindi

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा सीरीज में बनाई 3-1 की बढ़त

हीदर नाइट (101) की कप्तानी पारी के दम पर इंग्लैंड की महिला टीम ने डर्बी में काउंटी ग्राउंड में खेले गए पांच मैच की सीरीज के चौथे वनडे में न्यूजीलैंड को तीन गेंद पहले तीन विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। नाइट ने टॉस जीत कर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 244 रन बनाए। विकेटकीपर केटी मार्टिन ने 83 गेंदों में सात चौकों की मदद से सर्वधिक नाबाद 65 रन की पारी खेली।

सैदरवेट ने 86 गेंदों में चार चौकों की मदद से 54 रन बनाए। चार्लोट डीन ने तीन, अन्या शर्बसोल और फ्रेया डेविस ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में इंग्लैंड ने 49.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई नाइट ने 107 गेंदो में दस चौके जमा शतक ठोका। विकेटकीपर एमी एल्लेन जोन्स ने 40 रन का योगदान दिया। हनाह रोव ने चार व कप्तान सोफी डिवाइन ने दो विकेट निकाले।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत