न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित व जडेजा के शतक, पहले दिन 5 विकेट पर भारत के 326 रन

कप्तान रोहित शर्मा और जडेजा ने भारतीय पारी को न सिर्फ संभाला अपितु दोनों बल्लेबाजों ने अपने शतक भी पूरे किए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 15 Feb 2024 7:28:26

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित व जडेजा के शतक, पहले दिन 5 विकेट पर भारत के 326 रन

राजकोट। इंगलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही जब एक घंटे के खेल के दौरान अपने तीन विकेट 33 रन के योगदान पर खो दिए। हालांकि उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और जडेजा ने भारतीय पारी को न सिर्फ संभाला अपितु दोनों बल्लेबाजों ने अपने शतक भी पूरे किए। यशस्वी जायसवाल 10 और रजत पाटीदार 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जबकि शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल सके। इस मैच में भारत ने चार बदलाव किए हैं। सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को पहली बार प्लेइंग 11 में जगह मिली है।

कप्तान रोहित शर्मा (131) और आलराउंडर रवींद्र जडेजा (नाबाद 110) के शानदार शतकों और सरफराज खान के पदार्पण मैच में 62 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टंप्स तक पांच विकेट पर 326 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिये 204 रन की साझेदारी की। जडेजा ने फिर सरफराज के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रन जोड़े जिसमें सरफराज का योगदान 62 रन था।

पहले रोहित और फिर जडेजा का शतक भारत को एक बड़े स्कोर की तरफ़ लेकर जा रहा था। सरफ़राज़ ने भी अपने डेब्यू मैच पर कमाल की पारी खेली लेकिन वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से रन आउट हो गए। जडेजा 99 रन पर थे और शतक पूरा करने के लिए कॉल किया लेकिन फिर सरफराज को रोक दिया। सरफराज वापस क्रीज में नहीं लौट सके और मार्क वुड के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए। सरफराज को इस तरह आउट देखकर पवेलियन में रोहित काफ़ी गुस्से में थे, उन्होंने अपना कैप ज़ोर से ज़मीन पर फेंका। जडेजा ने जेम्स एंडरसन की अगली गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। जडेजा ने शतक का जश्न ठीक वैसे ही मनाया जैसे वह मनाते हैं।

रोहित ने 196 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि जडेजा ने नाबाद 110 रन के लिए 212 गेंदें खेलीं और अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। सरफराज ने 66 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाया। जडेजा के साथ स्टंप्स तक कुलदीप यादव एक रन बनाकर क्रीज पर थे।

इंग्लैंड की तरफ मार्क वुड 69 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत