न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली की कप्तानी को लेकर रहाणे-पुजारा ने शाह को मिलाया था फोन! सनी ने रोहित के लिए कहा...

विराट कोहली ने इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद कप्तानी से हटने को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 8:01:10

कोहली की कप्तानी को लेकर रहाणे-पुजारा ने शाह को मिलाया था फोन! सनी ने रोहित के लिए कहा...

विराट कोहली ने इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद कप्तानी से हटने को लेकर टीम के ड्रेसिंग रूम में चर्चा की थी। इसके बाद सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को फोन तक मिला दिया था। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस अखबार में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कोहली ने तब पुजारा और रहाणे की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा था कि हमारा माइंडसेट रन बनाना और रन बनाने की कोशिश करने का होना चाहिए। आप आउट होने को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंतित नहीं हो सकते हो। ऐसा करने पर आप गेंदबाज को हावी होने देते हो। फाइनल के अंतिम दिन भारत ने 99 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे।

virat kohli,rohit sharma,sunil gavaskar,ajinkya rahane,cheteshwar pujara,t20 world cup,wtc,sports news in hindi

बीसीसीआई ने लिया था सभी खिलाड़ियों का फीडबैक

अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कोहली द्वारा कप्तानी छोड़ने को लेकर चर्चा करने के बाद रहाणे-पुजारा ने शाह को फोन मिलाया। बीसीसीआई तुरंत हरकत में आया। उसने सभी खिलाड़ियों से फीडबैक लिया। कहा गया कि इंग्लैंह दौरा खत्म होने के बाद बीसीसीआई इस पर फैसला लेगा। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए यूएई आ गए। लीग शुरू होने से पहले ही कोहली ने ऐलान कर दिया कि वे विश्व कप के बाद टी20 में कप्तानी छोड़ देंगे।

virat kohli,rohit sharma,sunil gavaskar,ajinkya rahane,cheteshwar pujara,t20 world cup,wtc,sports news in hindi

रोहित को दोनों टी20 विश्व कप के लिए मिले कप्तानी : गावस्कर

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा को अगले दो टी20 विश्व कप के लिए भारत का कप्तान होना चाहिए। उन्होंने इसी के साथ ही उप-कप्तान के रूप में लोकेश राहुल और ऋषभ पंत का नाम लिया है। गावस्कर ने एक शो के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि रोहित अगले दो विश्व कप के लिए तैयार हैं। आप कह सकते हैं कि विश्व कप बैक-टू-बैक हैं, एक महीने बाद शुरू हो रहा है और दूसरा अब से ठीक एक साल बाद। तो स्पष्ट रूप से हां आप इस विशेष चरण में बहुत से कप्तानों को नहीं बदलना चाहते हैं।

इन दोनों टी20 विश्व कप में कप्तानी के लिए रोहित शर्मा निश्चित रूप से मेरी पसंद होंगे। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2018 निदाहस ट्रॉफी और एशिया कप जीता है। मैं उप-कप्तान के लिए राहुल को देख रहा हूं। मैं पंत को भी ध्यान में रखूंगा क्योंकि वे दिल्ली के लिए कमाल की कप्तानी कर रहे हैं। वे नॉर्त्जे और रबाडा का चतुर तरीके से उपयोग कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत