न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मांजरेकर ने कोहली पर उठाया सवाल, जहीर ने हार्दिक के लिए कहा, जानें भारत-इंग्लैंड टेस्ट का Update

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए आईपीएल-14 के मुकाबले में कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल की सलामी जोड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 8:43:09

मांजरेकर ने कोहली पर उठाया सवाल, जहीर ने हार्दिक के लिए कहा, जानें भारत-इंग्लैंड टेस्ट का Update

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए आईपीएल-14 के मुकाबले में कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल की सलामी जोड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 13.2 ओवर में 111 रन की साझेदारी की। कोहली ने 41 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। उन्होंने शुरुआत तो तेज की लेकिन बाद में वे धीमे पड़ गए। एक समय विराट 26 गेंद पर 40 रन बना चुके थे। अगले 13 रन तक पहुंचने में कोहली को 15 गेंदें खेलनी पड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए और एक भी विकेट नहीं गिरने के बावजूद कोहली का यूं खेलना समझ से परे हैं। कमेंटेटर व पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भी कोहली की स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए हैं।

मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि मुझे लगा कि इस मैच में एक अलग तरह के कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। वे तेज गेंदबाजों के खिलाफ आगे बढ़कर मार रहे थे। वे एक टी20 ओपनर की तरह बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि 40 रन बनाने के बाद वे धीमे हो गए। मुझे समझ नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। टीम 156 रन ही बना सकी। इस बीच कमेंटेटर व पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि अब आरसीबी के पास लगातार बदलाव करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।

virat kohli,hardik pandya,ipl-14,indian premier league,rcb,mumbai indians,india,england,sports news in hindi

हार्दिक के आरसीबी के खिलाफ खेलने की उम्मीद : जहीर

रविवार को रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस का सामना विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी से होगा। मुंबई के क्रिकेट संचालन निदेशक जहीर खान ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ा खुलासा किया है। जहीर ने शनिवार को उम्मीद जताई कि हार्दिक इस मैच के लिए फिट हो जाएंगे। हार्दिक फिटनेस के कारण आईपीएल-14 के दूसरे फेज के शुरुआती दोनों मैच नहीं खेल पाए हैं। मुंबई ने केकेआर व सीएसके दोनों के खिलाफ मैच गंवा दिए।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर ने कहा कि हमें इस संवाददाता सम्मेलन के बाद अभ्यास सत्र में हिस्सा लेना है और उसी सत्र में हार्दिक को लेकर फैसला होगा। हार्दिक ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। मैं अभी आप लोगों के साथ इतनी जानकारी ही साझा कर सकता हूं। हमें उम्मीद है कि हार्दिक फिट और उपलब्ध होंगे। मुंबई के नौ मैच में चार जीत के साथ आठ अंक हैं।

virat kohli,hardik pandya,ipl-14,indian premier league,rcb,mumbai indians,india,england,sports news in hindi

अगले साल इंग्लैंड दौरे पर भारत खेलेगा एक टेस्ट!

कोरोना के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच 10 सितंबर से शुरू होने वाला सीरीज का पांचवां व अंतिम मैनचेस्टर टेस्ट रद्द कर दिया गया था। इसके बाद कई सवाल उठे थे। अब इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) टीम इंडिया के अगले साल होने वाले इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट खेलने के लिए तैयार हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ईसीबी के सामने दो अतिरिक्त टी20 मैच या फिर एक टेस्ट खेलना का प्रस्ताव रखा था। टीम इंडिया को अगले साल इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

'ईएसपीन क्रिकइंफो' की खबर के मुताबिक ईसीबी ने बीसीसीआई का एक टेस्ट खेलने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा दोनों बोर्ड की तरफ से नहीं की गई है और ना ही अब तक यह साफ हो सका है कि यह मैच सीरीज का हिस्सा होगा या फिर नहीं। चार टेस्ट के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही थी। नॉटिंघम में टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद भारत ने लॉर्ड्स में और फिर चौथे टेस्ट में ओवल में जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया को लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में हार झेलनी पड़ी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत