न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गावस्कर ने ईशान-सूर्यकुमार के लिए कही यह बात, T20 विश्व कप के लिए टीम में बदलाव पर बोले आगरकर

यूएई में आईपीएल-14 का दूसरा चरण खेला जा रहा है। इसके तुरंत बाद यूएई और ओमान में टी20 विश्व कप शुरू हो जाएगा। हर देश इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 9:09:37

गावस्कर ने ईशान-सूर्यकुमार के लिए कही यह बात, T20 विश्व कप के लिए टीम में बदलाव पर बोले आगरकर

यूएई में आईपीएल-14 का दूसरा चरण खेला जा रहा है। इसके तुरंत बाद यूएई और ओमान में टी20 विश्व कप शुरू हो जाएगा। हर देश इसके लिए टीम घोषित कर चुका है। दो उभरते सितारे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का चयन भी भारतीय टीम में किया गया है। हालांकि मुंबई इंडियंस के ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल संघर्ष करते दिखे हैं। इस बीच पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मंगलवार को दोनों की फॉर्म पर चिंता जताई। गावस्कर ने कहा कि मुझे लगता है कि ये सूर्य व ईशान भारत की कैप मिलने के बाद थोड़े हल्के पड़ गए हैं।

मुझे ऐसा लग रहा है जैसे वो कुछ शॉट्स इसलिए लगा रहे हैं क्योंकि वो भारतीय टीम के हिस्सा बन गए हैं। सबसे बड़ी कमी उनके शॉट सलेक्शन को लेकर है, जिसके कारण वे आसानी से अपना विकेट फेंक रहे हैं। हार्दिक पांड्या को लेकर गावस्कर ने कहा कि वे गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं यह मुंबई इंडियंस के साथ भारतीय टीम के लिए भी झटका है क्योंकि उनको विश्व कप के लिए शामिल किया गया है। अगर आप टीम में हो और 6 या 7 नंबर पर बैटिंग करते हुए गेंदबाजी करने में असमर्थ हो तो कप्तान के लिए मुश्किल हो जाती है।

sunil gavaskar,ajit agarkar,wv raman,ipl-14,indian premier league,ishan kishan,suryakumar,sports news in hindi

आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर टीम में बदलाव की जरूरत नहीं : आगरकर

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा 8 सितंबर को हो गई थी और उसके बाद आईपीएल-14 के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। टीम में चुने गए कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस दौरान काफी निराशाजनक रहा। इसके बावजूद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत आगरकर अब टीम में बदलाव से सहमत नहीं हैं। स्टार स्पोर्ट्स के शो पर आगरकर ने कहा कि मेरी राय में एक बार जब आपने विश्व कप के लिए टीम चुन ली तो चोट को छोड़कर, मुझे नहीं लगता कि आपको कोई बदलाव करना चाहिए।

हां, इस समय ऐसे लोग हैं जो अपने शानदार फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन उस फॉर्म को बदलने के लिए केवल एक पारी की जरूरत है-चाहे वह गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी, और यह आईपीएल खत्म होने के पहले भी हो सकता है। चयनकर्ताओं ने जिन खिलाड़ियों को चुना है, उन पर भरोसा दिखाने की जरूरत है। अगर उन्होंने सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ियों को चुना है तो फिर उन्ही को बरकरार रखना चाहिए। मेरी निजी राय है कि मैं इन्हीं के साथ जाऊंगा, क्योंकि जब चीजें इतनी अच्छी नहीं दिख रही हों, तब भी आपको लोगों पर विश्वास दिखाना होगा, क्योंकि चीजें बहुत जल्दी बदल सकती हैं।

sunil gavaskar,ajit agarkar,wv raman,ipl-14,indian premier league,ishan kishan,suryakumar,sports news in hindi

वनडे विश्व कप के बाद स्मृति को मिले भारतीय टीम की कप्तानी : रमन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन ने मंगलवार को कहा कि वनडे विश्व कप के बाद बाएं हाथ की ओपनर स्मृति मंधाना को कप्तानी सौंप देनी चाहिए। 25 वर्षीय स्मृति वर्ष 2013 में डेब्यू करने के बाद से टीम की अहम सदस्य है। जब रमन कोच थे तो भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। उनकी जगह रमेश पवार को कोच बनाया गया। रमन ने अपने दौर में घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए रनों की बरसात की थी। 56 वर्षीय रमन ने भारत के लिए 11 टेस्ट व 27 वनडे खेले।

बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज रमन ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कप्तानी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि स्मृति कप्तान हो सकती हैं। वे खेल को अच्छे से समझती हैं। वे कई वर्षों से क्रिकेट खेल रही हैं। विश्व कप में टीम का चाहे जैसा भी प्रदर्शन हो, उसके बाद स्मृति को बागडोर सौंप देनी चाहिए। यह एक अच्छा समय हो सकता है और एक युवा को कप्तानी देने का मतलब है कि वह कुछ वर्षों तक टीम का नेतृत्व कर सकती हैं। फिलहाल 38 साल की अनुभवी मिताली राज भारत की टेस्ट व वनडे टीम की कप्तान हैं, जबकि 32 वर्षीय हरमनप्रीत कौर टी20 में कमान संभाल रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत