न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रुतुराज ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज, ब्रावो ने हासिल किया यह मुकाम, पंत-धोनी ने बनाए ये रिकॉर्ड

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल के एक सीजन में 600 रन का आंकड़ा पार करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 12:26:12

रुतुराज ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज, ब्रावो ने हासिल किया यह मुकाम, पंत-धोनी ने बनाए ये रिकॉर्ड

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल के एक सीजन में 600 रन का आंकड़ा पार करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रुतुराज ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्वालिफायर 1 मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। रुतुराज ने 50 गेंद में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन की मैचजिताऊ पारी खेली। उन्हें आईपीएल-14 में चौथी बार मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रुतुराज से पहले ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल हसी और दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज अंबाति रायुडू ने सीएसके के लिए एक सत्र में 600 रन बनाए थे। हसी ने 2013 में 733 और रायुडू ने 2018 में 602 रन जुटाए थे। आईपीएल-14 में रुतुराज से आगे एकमात्र बल्लेबाज पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल (626) हैं। तीसरे स्थान पर शिखर धवन (551), चौथे पर फाफ डु प्लेसिस (547) तथा पांचवें पर ग्लेन मैक्सवेल (498) हैं।

ipl-14,indian premier league,ruturaj gaikwad,dwayne bravo,ms dhoni,rishabh pant,sports news in hindi

ब्रावो टी20 क्रिकेट में 550 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज

चेन्नई सुपर किंग्स के दाएं हाथ के कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने दिल्ली के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ब्रावो ने हमवतन बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेतमायेर को जैसे आउट किया वे टी20 के इतिहास में 550 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। ब्रावो ने यह उपलब्धि 506वें टी20 मैच में हासिल की। उन्होंने 479 पारी में करीब 24 की औसत और 8.2 की इकोनोमी रेट के साथ 550 विकेट पूरे किए। उनका स्ट्राइक रेट करीब 17.7 का है। ब्रावो ने एक और खास मुकाम हासिल कर लिया। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में लेग स्पिनर अमित मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। दोनों के 166-166 विकेट हैं। यह ब्रावो का आईपीएल में 150वां मैच था।

ipl-14,indian premier league,ruturaj gaikwad,dwayne bravo,ms dhoni,rishabh pant,sports news in hindi

पंत-धोनी ने टॉस के लिए उतरते ही हासिल की यह उपलब्धि

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बतौर कप्तान आईपीएल में इतिहास रच दिया है। पंत रविवार को जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर उतरे, वे बतौर कप्तान प्लेऑफ मुकाबला खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। पंत 24 साल और 6 दिन के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके ही टीम के साथी श्रेयस अय्यर के नाम था। अय्यर 25 साल 10 महीने 29 दिन की उम्र में आईपीएल प्लेऑफ खेलने वाले कप्तान बने थे।

दूसरी ओर, धोनी प्लेऑफ में किसी टीम की कप्तानी करने वाले 40 वर्ष से ज्यादा दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले राहुल द्रविड़ 2013 में यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं। उनकी टीम पिछले साल पहली बार नॉकआउट में प्रवेश करने से चूक गई थी। 40 वर्षीय धोनी आईपीएल फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत