न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित ने T20 विश्व कप खिताब के लिए ठोका दावा! हर्षल ने तोड़ा चहल का रिकॉर्ड, BCCI ने तोड़ी चुप्पी

भारत ने वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहला टी20 विश्व कप विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। अब 17 अक्टूबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 11:47:13

रोहित ने T20 विश्व कप खिताब के लिए ठोका दावा! हर्षल ने तोड़ा चहल का रिकॉर्ड, BCCI ने तोड़ी चुप्पी

भारत ने वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहला टी20 विश्व कप विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। अब 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में विश्व कप होगा। विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे और अब उप कप्तान की भूमिका निभाने जा रहे दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि इस आईसीसी टी20 विश्व कप में हमारे में से प्रत्येक इतिहास दोहराने के लिए अपना सब कुछ झोंक देगा। हम इसके लिए आ रहे हैं। मैं इसे जीतने आ रहा हूं। 24 सितंबर 2007, जोहानसबर्ग, जिस दिन एक अरब लोगों का सपना सच हुआ।

उस समय किसने सोचा था कि हमारी तरह की तुलनात्मक रूप से कम अनुभवी टीम इतिहास रचेगी। तब से 14 साल बीत गए, हमने लंबा रास्ता तय किया है, हमने कई और इतिहास बनाए हैं, हमें झटके लगे, हमें जूझना पड़ा लेकिन इससे हमारा हौसला नहीं टूटा, क्योंकि हमने कभी हार नहीं मानी। हमने सब कुछ झोंक दिया। रोहित की इस पोस्ट पर मुंबई इंडियंस के ही साथी बल्लेबाज व विश्व कप टीम के सदस्य सूर्यकुमार यादव का कमेंट भी वायरल हो रहा है। सूर्यकुमार ने कहा कि आपके साथ गेंदों को स्टेडियम के बाहर पहुंचाने को बेताब हूं। आईए इसे एक साथ जीतें और फिर से इतिहास रचें।

ipl-14,rohit sharma,t20 world cup,harshal patel,yuzvender chahal,bcci,sports news in hindi

आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने हर्षल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने आईपीएल-14 में कमाल का खेल दिखाया है। हर्षल के पास फिलहाल पर्पल कैप है यानी वे इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को हुए मुकाबले में उन्होंने एक उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने तीन विकेट लिए। हर्षल के 11 मैच में 26 विकेट हो गए हैं। हर्षल ने साथी खिलाड़ी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का साल 2015 में बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।

चहल ने तब 23 विकेट लिए थे। अनकैप्ड का मतलब जिसने सीनियर लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया हो। बेंगलोर ने हर्षल को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया था। 30 वर्षीय हर्षल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी। हर्षल अब आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे। अभी ड्वेन ब्रावो नं.1 हैं, जिन्होंने 2013 में 32 विकेट चटकाए थे।

ipl-14,rohit sharma,t20 world cup,harshal patel,yuzvender chahal,bcci,sports news in hindi

किसी खिलाड़ी ने नहीं की कोहली की शिकायत : बीसीसीआई

भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ चल रही अफवाहों पर बीसीसीआई ने चुप्पी तोड़ी है। बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी ने कोहली के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। मीडिया को ऐसी बकवास खबरें लिखने से परहेज करना चाहिए। जब कोहली के खिलाफ कोई शिकायत ही नहीं हुई है तो क्यों ऐसी खबरें चल रही हैं। हम यहां फेक न्यूज पर जवाब देने के लिए थोड़े बैठे हैं। दरअसल कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में कोहली के फैसलों से सीनियर खिलाड़ी नाराज हुए थे।

कहा गया कि अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने बीसीसीआई को कोहली के बर्ताव को लेकर शिकायत की है। कुछ रिपोर्ट्स में अश्विन का जिक्र भी किया गया। उल्लेखनीय है कि कोहली ने आईपीएल-14 का दूसरा फेज शुरू होने से पहले विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। कोहली के इस फैसले को सीनियर्स की नाराजगी से ही जोड़कर देखा जा रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत