न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

द्रविड़ को फिर मिलेगी कोच की जिम्मेदारी! न्यूजीलैंड के खिलाफ हो सकता है इन युवाओं का चयन, मियांदाद...

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को एक बार फिर टीम इंडिया के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 8:32:55

द्रविड़ को फिर मिलेगी कोच की जिम्मेदारी! न्यूजीलैंड के खिलाफ हो सकता है इन युवाओं का चयन, मियांदाद...

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को एक बार फिर टीम इंडिया के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में अंतरिम हेड कोच नियुक्त किए जा सकते हैं। कीवी टीम को भारत में तीन टी20 और दो टेस्ट की सीरीज खेलनी है। फिलहाल मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल विश्व कप के साथ ही खत्म हो जाएगा।

बीसीसीआई का मानना है कि नए कोच को ढूंढने में उम्मीद से ज्यादा समय लग सकता है, इसलिए बोर्ड चाहता है कि नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम के प्रभारी हों। द्रविड़ इससे पहले जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 3-3 मैच की टी20 और वनडे सीरीज में हेड कोच की भूमिका में नजर आए थे। तब भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी और वहां शास्त्री कोच की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

rahul dravid,ipl-14,javed miandad,india,pakistan,t20 world cup,venkatesh iyer,sports news in hindi

आईपीएल-14 के ये चार सितारे टी20 सीरीज में चमकने को तैयार!

माना जा रहा है कि कीवी टीम के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। आईपीएल-14 में दमदार प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश अय्यर (केकेआर), रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके), आवेश खान (डीसी) और हर्षल पटेल (आरसीबी) को टी20 सीरीज में मौका मिल सकता है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल ने सबसे ज्यादा 32 विकेट अपने नाम किए। बाएं हाथ के ओपनर वेंकटेश यूएई की धरती पर बैटिंग से जमकर धमाल मचा रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रुतुराज ने भी पारंपरिक शैली में बल्लेबाजी करने के बावजूद कमाल की पारियां खेली हैं। आवेश अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित करने में सफल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच 17, दूसरा 19 और तीसरा 21 नवंबर को होगा। इसके बाद 25 नवंबर से पहला टेस्ट और 3 दिसंबर से दूसरा टेस्ट शुरू होगा।

rahul dravid,ipl-14,javed miandad,india,pakistan,t20 world cup,venkatesh iyer,sports news in hindi

जावेद मियांदाद ने भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान को दी यह सलाह

टी20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से होने जा रही है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने इसके लिए टीम को अहम सलाह दी है। मियांदाद के मुताबिक पाकिस्तान अगर भारत पर जीत दर्ज करना चाहता है, तो उसे निडर रवैया अपनाना होगा। मियांदाद ने कहा कि टूर्नामेंट में लय हासिल करने के लिए यह मैच महत्वपूर्ण होगा। भारतीय टीम बेहद मजबूत है और उसके पास कई शीर्ष खिलाड़ी हैं लेकिन अगर हम बिना किसी डर और दबाव के खेलते हैं और प्रत्येक अपनी तरफ से योगदान देता है तो हम उन्हें हरा सकते हैं।

पाकिस्तान केवल अच्छी फॉर्म में चल रहे बाबर आजम पर ही निर्भर नहीं रह सकता है। टी20 में 20 रन की छोटी पारी या एक महत्वपूर्ण कैच या रन आउट या एक अच्छा ओवर मैच जिता सकता है इसलिए हर किसी को योगदान देना होगा। यह फॉर्मेट केवल चौके और छक्के जड़ने तक ही सीमित नहीं है। यह सही गेंद का इंतजार करने और रणनीति पर अमल करने से जुड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत