Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बतौर मेंटर धोनी नहीं लेंगे एक भी पैसा’, आवेश के लिए खुशखबरी! RCB के लिए खेलते रहेंगे कोहली

दिग्गज कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज रहे महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए कई उपलब्धियां हासिल कीं। धोनी की कप्तानी में भारत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 8:19:15

‘बतौर मेंटर धोनी नहीं लेंगे एक भी पैसा’, आवेश के लिए खुशखबरी! RCB के लिए खेलते रहेंगे कोहली

दिग्गज कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज रहे महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए कई उपलब्धियां हासिल कीं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 और 2011 में वनडे विश्व कप जीता। साथ ही टेस्ट में टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने में सफल रही। व्यक्तिगत तौर पर भी धोनी के खाते में कई रिकॉर्ड हैं। 2014 में टेस्ट और पिछले साल वनडे व टी20 को अलविदा कहने वाले धोनी फिलहाल आईपीएल-14 में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 15 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में पहुंच चुकी है। चेन्नई तीन बार की विजेता है।

बहरहाल धोनी के जबरदस्त अनुभव के कारण बीसीसीआई ने उन्हें 17 अक्टूबर से ओमान व यूएई में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए मेंटर नियुक्त किया है। खास बात ये है कि धोनी इसके लिए कोई मानदेय नहीं लेंगे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मंगलवार को एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि धोनी इस काम के लिए एक भी पैसा नहीं ले रहे हैं। वे बिना चार्ज के ही यह काम करेंगे। भारत को अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।
ms dhoni,avesh khan,virat kohli,t20 world cup,ipl-14,dhoni mentor,bcci,delhi capitals,sports news in hindi टी20 विश्व कप टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में जुड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान

बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान को आईपीएल-14 के बाद यूएई में ही रुकने और नेट गेंदबाज के रूप में भारत की टी20 विश्व कप टीम से जुड़ने को कहा है। जम्मू कश्मीर के तूफानी तेज गेंदबाज उमरान मलिक के बाद 24 साल के आवेश दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्हें टीम से जुड़ने को कहा गया है। आवेश को स्टैंडबाई खिलाड़ियों की सूची में जगह मिल सकती है। चयन समिति के करीबी बीसीसीआई के एक सूत्र ने मंगलवार को पीटीआई को बताया कि आवेश 142 से 145 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।

सपाट पिचों से भी अच्छा उछाल हासिल करते हैं और पिछले कुछ समय से सहयोगी स्टाफ की नजर उन पर है। आवेश आईपीएल-14 में 23 विकेट चटका चुके हैं। वे आरसीबी के हर्षल पटेल (32 विकेट) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। आवेश टेस्ट टीम के साथ स्टैंडबाई के रूप में इंग्लैंड भी गए थे लेकिन काउंटी की संयुक्त टीम के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच के दौरान अंगुली में फ्रेक्चर के कारण उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था।


ms dhoni,avesh khan,virat kohli,t20 world cup,ipl-14,dhoni mentor,bcci,delhi capitals,sports news in hindi आईपीएल-14 में खत्म हो चुका कोहली की बेंगलोर का सफर

आईपीएल-14 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का सफर खत्म हो गया है। आरसीबी को सोमवार को खेले गए प्लेऑफ के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दो गेंद पहले चार विकेट से हरा दिया। विराट कोहली की कप्तानी में बेंगलोर एक बार फिर खिताब का सूखा खत्म नहीं कर सकी। कोहली ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत में ही यह घोषणा की थी कि उनका कप्तान के रूप में आरसीबी के लिए यह आखिरी सीजन होगा।

कोहली ने मैच के बाद कहा कि अगले तीन साल के लिए नए सिरे से टीम बनाने की जरूरत है। मैं बेंगलोर के लिए खेलता रहूंगा। मेरे लिए वफादारी बहुत मायने रखती है और इस टीम के साथ मेरा जुड़ाव आखिरी दिन तक रहेगा। टीम में मैंने ऐसा कल्चर तैयार करने की कोशिश की है जिसमें युवा आकर आक्रामक खेल दिखा सकें। मैंने भारतीय टीम के लिए भी यही करने की कोशिश की है। मैं इतना ही कहूंगा कि अपना 120 प्रतिशत टीम को दिया और बतौर खिलाड़ी इसके बाद भी देता रहूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology