Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से फिर से IPL-14 का जादू, हसी ने की इन दो की तारीफ, भारत खेलेगा दो वार्मअप मैच

आईपीएल-14 के दूसरे फेज की शुरुआत आज रविवार शाम से यूएई में होगी। पहला मुकाबला एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Sep 2021 10:37:27

आज से फिर से IPL-14 का जादू, हसी ने की इन दो की तारीफ, भारत खेलेगा दो वार्मअप मैच

आईपीएल-14 के दूसरे फेज की शुरुआत आज रविवार शाम से यूएई में होगी। पहला मुकाबला एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच होगा। चेन्नई तीन और मुंबई पांच बार की चैंपियन है। मुंबई ने पिछले आईपीएल के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। दोनों के बीच तगड़ी टक्कर की उम्मीद है। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक सितारा खिलाड़ी हैं। हालांकि चेन्नई पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रही है। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, जबकि रोहित को टी20 टीम का अगला कप्तान माना जा रहा है। विराट कोहली विश्व कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। आईपीएल का फाइनल 15 अक्टूबर को दुबई में होगा। फिलहाल दिल्ली 12 अंक के साथ पहले और चेन्नई (10) दूसरे स्थान पर है।


ipl-14,david hussey,indian premier league,mumbai indians,csk,t20 world cup,warm up matches,sports news in hindi हसी ने केकेआर के गिल व राणा को सराहा

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य संरक्षक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड हसी ने टीम के लिए उनके प्रदर्शन के लिए शुभमन गिल और नीतीश राणा की सराहना की है। केकेआर की ओपनिंग जोड़ी इस साल यूएई में फ्रेंचाइजी की महत्वाकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। हसी ने कहा कि दोनों अपने प्रदर्शन से दुनिया को चौंका सकते हैं। केकेआर डॉट इन से बात करते हुए हसी ने कहा कि गिल व राणा गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं।

दोनों विशेष गुण वाले भी हैं। ये दोनों इस टीम और खुद के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का स्वाद चखा है और मुझे लगता है कि वे दुनिया को झटका देने वाले हैं। वे अगली पीढ़ी हैं। उल्लेखनीय है कि गिल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। दूसरी ओर, राणा श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टी20 और वनडे टीम में शामिल थे।


विश्व कप से पहले इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

अक्टूबर-नवंबर में ओमान-यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम दो वार्मअप मैच खेलेगी। आईपीएल खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने दो वॉर्मअप मैच की योजना तैयार की है। पहला मैच 18 अक्टूबर को इंग्लैंड और दूसरा मैच 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। दोनों मैच दुबई में होंगे, सिर्फ इनकी टाइमिंग में अंतर रहेगा। इंग्लैंड के खिलाफ मैच शाम साढ़े 7 बजे से, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोपहर साढे़ 3 बजे से होगा। स्टार स्पोर्ट्स पर इनका प्रसारण होगा। खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अब तक एक बार भी टी20 विश्व कप नहीं जीता है, जबकि भारत एक बार ट्रॉफी चूम चुका है।

आपको बता दें कि पूर्व में विश्व कप का आयोजन भारत में होना था, लेकिन कोविड-19 के चलते इसे शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि मेजबानी का जिम्मा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पास ही है। क्वालिफाइंग मुकाबले ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होंगे। फाइनल 14 नवंबर को है। भारत की पहली टक्कर 24 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगी।

भारतीय टीम : विराट कोहली, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, ईशान किशन, राहुल चाहर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाई- श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।


राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology